होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

28 June 2026 Rashifal: मेष-कन्या समेत 3 राशियों का चमकेगा सितारा, जानें आपका Good Luck

By Astro panchang | Jun 28, 2026

ज्योतिषीय दृष्टि से 28 जून 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण है। कई राशियों के लिए आज का दिन बदलाव और नई शुरूआत के संकेत लेकर आ रहा है। कुछ राशि वाले लोगों को धन, करियर और प्रेम संबंधों में पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। तो वहीं कुछ लोगों को सेहत या पारिवारिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 28 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज किसी जरूरी निर्णय को लेकर आपके मन में दुविधा रह सकती है। इसलिए जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। वरना बाद में परेशानी की वजह बन सकता है। आज संयम ही सफलता की असली कुंजी है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आज आप जिस भी काम को समर्पण और एकाग्रता के साथ करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी।

वृषभ राशि

आज आपको परिवार के साथ बैठकर पुरानी समस्याओं को हल करने का मौका मिलेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर किसी करीबी से चर्चा हो सकती है। साझेदारी की शुरूआत का विचार कर रहे हैं, तो हर पहलू की अच्छे से परख कर लें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई उत्साहजनक न्यूज सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन सावधानी और संतुलन का संदेश लेकर आया है। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें। छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगिता या खेल एक्टिविटी में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। अपनी वाणी पर विशेष ध्यान दें।

कर्क राशि

आज पिताजी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। घर में किसी नए काम या बदलाव की योजना बन सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें, क्योंकि छोटी समस्या बड़ी बन सकती है। पर्सनल लाइफ की बातें हर किसी के साथ शेयर करने से बचें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का मन आज आध्यात्मिक ऊर्जा से भर सकता है। धार्मि कार्य या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात आपके दिल को छू सकती है। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।

कन्या राशि

स्टूडेंट्स के लिए आज नए अवसरों का दिन है। सीखने या किसी नई जगह अनुभव प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख आपकी सफलता का आधार बनेगी। जीवनसाथी को करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश के क्षेत्र में समझदारी से उठाया गया कदम भविष्य को मजबूत बना सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जोकि भविष्य की दिशा बदल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़े व्यापार या कार्यों में पॉजिटिव समाचार मिलने की संभावना है। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करें। सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। किसी बड़े निर्णय में आपकी समझदारी सही दिशा दिखाएगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और नए विचार मन में आएंगे। आज भागदौड़ अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है।

धनु राशि

आज पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का दिन है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग बाधा खड़ी कर सकते हैं। इसलिए कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

मकर राशि

आज मेहनत और समर्पण आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज खर्चों की रफ्तार थोड़ी तेज रह सकती है। इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी है। मन में नया घर या संपत्ति लेने का विचार आ सकता है। आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही कोई भी फैसला लें। पिताजी का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में जल्दबादी से किया गया काम गलती की वजह बन सकती है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिल सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.