होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जाने कैसे इतनी परफेक्ट होती हैं, वृष राशि की लड़कियां

By Astro panchang | Jan 23, 2020

राशि चिन्ह का हमारे व्यक्तित्व एवं स्वभाव पर एक गहरा प्रभाव होता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हम जिस राशि चिन्ह से संबंध रखते हैं, उसके मुताबिक हमारा चीज़ों को देखने का नज़रिया बदलता है। राशि न सिर्फ किसी के नेचर बल्कि उनके लव लाइफ के सीक्रेट्स भी खोल देती हैं। किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा है आप उनकी राशि से सब कुछ पता लगा सकते हैं। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको ‘वृष’ राशि की लड़कियों के बारे में बताएंगे। ताकि आप उनका व्यवहार जानकर आसानी से उनका दिल जीत सकें। 20 अप्रैल से 20 मई के भीतर जन्म लेने वाली लड़कियों का राशि चिन्ह है वृषभ, जिसे अंग्रेजी में ‘टॉरस’ कहा जाता है।
वृष राशि की महिला
दरअसल वृष राशि की लड़किया एक ऐसी शख्सियत के रूप में उभर कर आती है, जो भीड़ में भी अलग नज़र आती है। इनका प्रभावी व्यवहार, आत्म विश्वास तथा भरोसेमंद व्यक्तित्व इन्हें आसानी से लोगों से जोड़ता है। 
बेहद वफादार पार्टनर
आपको बता दे कि सभी राशि चिन्हों में से वृष राशि की महिला प्यार के मामले में बेहद वफादार होती हैं। यदि ये किसी से सच्चा प्यार करती है तो उनका साथ जीवन भर निभाती हैं। अपने पार्टनर के प्रति जितना यह वफादार रहती हैं, शायद ही कोई अन्य महिला हो।   
कलात्मक व्यवहार
कला के प्रति इनकी विशेष रुचि के लिए भी जानी जाती है। इसका मतलब यह है कि ये एक कलाकार के रूप में प्रदर्शित होती हैं, परन्तु जरूरी नहीं है कि ये एक कलाकार ही हों। चीज़ों को एक अलग अंदाज़ से देखने की इनकी क्षमता से अपने आप ही लोग इनमें कला को खोज लेते हैं। 
उनकी पसंद-नापसंद
कला के अलावा भिन्न-भिन्न जगहों पर घूमना-फिरना, खासतौर पर पर्वतों की सुंदर वादियां इन्हें बेहद भाती हैं। लेकिन पसंदगी के अलावा इनके व्यवहार की बात करें तो यह बेहद धीमा बोलती हैं। अपने इसी व्यवहार को लेकर यह नए लोगों से आसानी से जुड़ती हैं लेकिन विभिन्न परिस्थितियों में दिल की बजाय दिमाग की सहमति लेना अधिक पसंद करती हैं।
कैसे जीतें उनका दिल?
क्योंकि इनकी राय में फैसला लेने का काम दिमाग का ही होता है और हम उसे कैसे अमल करें, यह हमारे दिल की बात है। यह जानना बेहद जरूरी है कि वृष राशि की महिला को कैसे खुश किया जाए। इस सवाल का उत्तर वृष राशि की लड़की के स्वभाव से ही जुड़ा है। आप जितना उनके स्वभाव को करीब से समझ पाएंगे और उसी के अनुसार उन्हें खुश करने का प्रयास करेंगे, उतना ही आप उनका दिल जीतने में सफल हो पाएंगे।
बात करने में आसानी
जैसा कि हमने पहले बताया कि वृष राशि की महिलाओं से बात करना आसान है, लेकिन उनसे बात करते समाय यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है की आपके बात में कोइ तर्क हो क्योकी उन्हें हर एक बात में एक कारण देखने की आदत होती है। वह किसी स्थिति को लेकर फैसला किस आधार पर लें, वह आधार केवल उनके दिमाग में नहीं, बल्कि दिल में भी उतरना चाहिए।
मनी-मांइडेड
यह महिलाएं वर्किंग हों या ना हों, लेकिन पैसा कैसे बचाना है और किन तरीकों से कमाया जा सकता है, यह इन्हे आच्छे से पता होता हैं। क्योंकि इसके पीछे भी एक कारण छिपा है। वृष राशि की महिलाएं आराम की आदी होती हैं। ज़िंदगी उन्हें सुखों की भरमार दे, उनकी यही इच्छा होती है।
ऐशो-आराम
कोई माने या ना मानें, लेकिन पैसा इनेहे काफी खुशियां देती है। भले ही वह खुशियां बनावटी ही क्यो ना हो, लेकिन वृष राशि की महिलाओं को यह पसंद आता है। तो उनके दिल में उतरने के लिए उनके आराम का ख्याल जरूर रखना होगा आपको।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.