हर साल की तरह, साल 2026 भी अपने साथ नई खुशियां और मौके लेकर आएगा। हम सभी इसी आशा के साल नए साल 2026 का स्वागत करते हैं। यह साल भी हम सभी को अनगिन मौके और संघर्षों का मौका दे सकता है। वहीं साल 2026 में भी कई बड़े बदलाव होने वाले हैं, जो सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव दिखाएगा। वहीं नए साल 2026 में ग्रहों का चाल और स्थिति की वजह से विभिन्न क्षेत्रों में अहम परिवर्तन हो सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सभी 12 राशियों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 मेष राशि वाले जातकों के लिए कई तरह के अवसरों के साथ ही चुनौतियों का मिश्रण लेकर आएगा। मेष राशि के लोगों की कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी और इस राशि के जातक आमतौर पर जोश से भरे, काफी ऊर्जावान और निडर स्वभाव के होते हैं। यह लोग स्वतंत्र और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। यह साल आर्थिक उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। हालांकि इन लोगों की आमदनी बढ़ेगी, धन कमाएंगे, व्यापार में भी तरक्की करेंगे, लेकिन पूरे साल खर्च भी बने रहेंगे। जिस कारण इन जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।
वृषभ राशि
साल 2026 में इस राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि कुछ मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। करियर की शुरूआत के लिए आपको इस साल कई मौके मिलेंगे। वहीं लव लाइफ में उतार-चढ़ाव के बाद अलगाव की स्थिति बन सकती है। साल 2026 लव रिलेशन के लिए समस्याएं ला सकता है और किसी तरह की धोखाधड़ी का भी सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से अगर कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी खत्म होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए नया साल सीखने और आगे बढ़ने वाला साल है। इस दौरान ये जातक कई नई स्किल्स सीख सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अच्छी आमदनी के मौके मिलेंगे। ससुराल पक्ष से नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। हालांकि लव लाइफ में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी जाती है कि इस पूरे साल आपको शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए। वहीं नए साल में ऑफिस में सबसे कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए मिथुन राशि के लोगों को तैयार रहना चाहिए।
कर्क राशि
नया साल 2026 कर्क राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। नया साल इस राशि के लोगों के लिए परिवार में प्रेम, मन की खुशी और सामंजस्य लेकर आएगा। साल की शुरूआत में परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। लोगों के बीच प्यार बढ़ेगा। वहीं इस साल कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। व्यापार में फायदा होगा और नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। सेहत के लिहाज से यह साल थोड़ा गड़बड़ है। अपने और अपने परिवार की सेहत का इस पूरे साल खास ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
सिंह राशि
साल 2026 सिंह राशि के लोगों के लिए नए सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों के अंदर साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस साल सिंह राशि के लोगों का धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं ईश्वर की कृपा से इन लोगों को कई फायदे मिलेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और बड़े अधिकारियों से जान-पहचान बढ़ेगी। साल 2026 में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन की वजह से अटके हुए कार्य भी इस साल पूरे होते नजर आएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए साल 2026 बेहद पॉजिटिव रहने वाला है। इस साल भाग्य का साथ मिलेगा और जो कार्य अभी तक पूरे नहीं हो पाए थे, वह इस साल पूरे होने की संभावना है। वाहन और मकान खरीदने का सपना पूरा होगा और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। नौकरी-पेशा करने वाले लोगों की अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। नया बिजनेस शुरूकर सकते हैं। साल 2026 कुल मिलाकर आपका साल रहने वाला है। हालांकि कुछ योजनाओं पर जरूर ध्यान दें, वरना यह आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।
तुला राशि
साल 2026 तुला राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान इन लोगों की सेहत अच्छी रहेगी और पहले के मुकाबले फिजिकल और मेंटल रूप से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। यात्रा के कई मौके मिलेंगे और भाई-बहनों के साथ संबंधों पर खास ध्यान देना होगा। क्योंकि इनसे रिश्ते कभी बिगड़ेंगे तो कभी सुधरेंगे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। आर्थिक रूप से तुला राशि के लोगों के लिए यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। धन प्राप्ति और अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि
साल 2026 वृश्चिक राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इसलिए इस साल किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें, वरना शारीरिक नुकसान और मानसिक परेशानी हो सकती है। गुप्त रोग और पेट से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी इन जातकों से अधिक समय और समर्पण की मांग करेंगे। हालांकि आपको बुरा लगेगा, लेकिन आप उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। साल के मध्य में फायदा मिल सकता है और प्रमोशन के भी चांस हैं।
धनु राशि
यह साल धनु राशि के जातकों के लिए मध्यम फलदायी है। साल की शुरूआत में धनु राशि के जातकों को कई सरप्राइज मिलेंगे। जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। नौकरी-पेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से यह साल कुछ खास नहीं है। आमदनी बनाए रखने में समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए आपको ज्यादा सतर्क रहना होगा। ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है, जिस कारण घरेलू झगड़े बढ़ सकते हैं। यह साल लव लाइफ के लिए अनुकूल है।
मकर राशि
साल 2026 में मकर राशि वाले लोगों को अटके हुए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं धार्मिक कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। शेयर बाजार में विशेषज्ञ की सलाह पर ही निवेश करें। यह साल शादीशुदा लोगों के लिए शुरूआत में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से झगड़े हो सकते हैं। वहीं साल के मध्य में रिश्तों में सुधार आएगा, चुनौतियां कम होंगी। नौकरीपेशा लोगों को काम में स्थिरता मिलेगी और मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।
कुंभ राशि
साल 2026 कई मायनों में कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं कुछ मामलों में यह परेशानी वाला रह सकता है। छात्रों के लिए साल 2026 करिश्माई हो सकता है। मेहनत से ज्यादा लाभ मिलेगा, इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कुंभ राशि के जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा, दोस्तों की संख्या बढ़ेगी। इस साल आपको किसी को भी धन उधार नहीं देना चाहिए। व्यापारियों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जोकि साल के आखिरी तिमाही में सुलझ जाएंगी। वहीं बिजनेस की रफ्तार बढ़ेगी।
मीन राशि
नया साल मीन राशि के लोगों के लिए जीवन की शुरूआत में अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपके विरोधियों की संख्या कम होगी और चाहने वालों की संख्या बढ़ेगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से लोकप्रियता बढ़ेगी। बड़े लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। मीन राशि वालों का भाग्य साथ रहेगा, जिससे आपके सभी काम पूरे होंगे और हर काम आपको आसान लगेगा। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। रिश्ता मजबूत रहेगा और आप मैच्योरिटी के साथ आगे बढ़ेंगे। नौकरी-पेशा लोगों के लिए यह साल अच्छा है। आप बचत कर पाएंगे और जीवन स्तर अच्छा होगा। शुरूआती महीने आर्थिक रूप से शानदार रहेंगे और साल के मध्य में खर्चे अधिक होंगे। लेकिन आपको धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे।