आज का दिन यानी की 22 जुलाई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास है। क्योंकि ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए काफी शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं 22 जुलाई 2026 का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आया है। लंबे समय से जिस बदलाव के इंतजार में थे, अब उसकी आहट सुनाई देगी। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन राहत और संतुलन का दिन है। सरकारी कामों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे और भविष्य को लेकर गंभीर योजनाएं बना सकते हैं। पुराने मतभेद खत्म होंगे और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के अंदर नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। कामकाज में आपकी मेहनत की सराहना होगी। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग हर स्थिति में आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज नए संभावनाओं की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि
आज आपकी सोच लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। आपको विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए। आज वाणी पर संयम बनाए रखें। स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता और समृद्धि का संकेत दे रहा है। जिस भी काम को करेंगे, इसमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा किए गए प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेंगे।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए कई जिम्मेदारियां लेकर आ रहा है। धन के मामले में पूरी सावधानी रखें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इससे आपको आर्थिक राहत मिलेगी। आपके अंदर कुछ नया करने की प्रेरणा जागेगी।
वृश्चिक राशि
आज इस राशि के लोगों को सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यापार पहले से मजबूत स्थिति में दिखेगा।
धनु राशि
आज धनु राशि के लोगों को अपने कामकाज में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नाराजगी दूर होगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पेरेंट्स की सेहत का खास ध्यान रखें। व्यापार में सतर्कता बनाए रखें। कोई आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है। आज धैर्य और संयम बनाए रखें।
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। आपकी मेहनत धीरे-धीरे रंग लाएगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबादी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई जरूरी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। जिसको आपको पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाना होगा।
मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक शांति महसूस होगी। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।