होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: सुनफा योग का महासंयोग, इन राशियों को मिलेगा Money, कुछ लोग रहें सावधान

By Astro panchang | Feb 12, 2026

आज यानी की 12 फरवरी 2026 को मंगल, सूर्य और चंद्रमा के शुभ संयोग से सुनफा योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और चंद्रमा से दूसरे भाव में सूर्य और मंगल विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में इसको प्रसिद्धि दिलाने वाला योग भी माना जाता है। इस योग के शुभ प्रभाव से व्यक्ति धनवान बनता है और उनको भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। सुनफा योग के प्रभाव से सिंह और तुला और वृषभ राशि के लोगों को करियर में सफलता और उच्च पद प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मेष से लेकर मीन राशि सभी 12 राशियों का राशिफल बताने जा रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप बिजनेस में कोई बदलाव कर सकते हैं। आप ज्यादा लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ पर ध्यान कम देंगे। नौकरी में आपके किसी सुझाव से बॉस काफी खुश होंगे। वाहनों का इस्तेमाल सावधानी से करें। आज आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इंवेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना बिना वजह लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को अपने कामों को लेकर धैर्य दिखाने की जरूरत है। किसी काम को लेकर अगर नॉलेज नहीं हो, तो आज आपको उसमें आगे नहीं बढ़ना चाहिए। ससुराल पक्ष के व्यक्ति से आपको धन लाभ हो सकता है। आप माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आज वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। नवविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज बुद्धि और विवेक से फैसला लेना होगा। बिजनेस के कुछ नए काम में शामिल होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को समझदारी के साथ अपने रिश्ते को निभाना होगा। क्योंकि किसी बाहरी की वजह से खटपट होने की संभावना है। आपको आपकी मेहनत के हिसाब से फल मिलने की संभावना है। आपको अपने कामों के साथ-साथ संतान के करियर से जुड़ा कोई डिसीजन लेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन कर्क राशि वाले लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको सामान्य कार्यक्रमों से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में कुछ योजनाओं को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं। आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा। तभी आपके काम समय से पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। नौकरी के सिलसिले में किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला है। आज के दिन बेवजह क्रोध करने से बचना चाहिए। अगर आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह मिल सकती है। संतान की सेहत खराब होने से परेशान हो सकते हैं। आपके घर भजन-कीर्तन का आयोजन हो सकता है। विवाह में अगर कोई समस्या आ रही है, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का है। आज रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस को सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। इस उत्सव में आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी मित्र से मिलकर कुछ पुरानी यादें फिर से ताजा हो सकती हैं। 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। बिजनेस में कोई तकनीकी समस्या आपको परेशान करेगी। नौकरी में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया जाएगा। सेहत पर ध्यान दें और धन-धान्य में वृद्धि होगी। अगर काम को लेकर कोई सुझाव दिया जाए, तो आप चुप रहें। अगर आपकी किसी चल या अचल संपत्ति को लेकर मुद्दा विवादित था, तो उसमें जीत मिलेगी। कामों की गति थोड़ा धीमी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती हैं। मन में किसी बात को लेकर संशय रहेगा। लेकिन भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। परिवार के सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। जीवसाथी की बातों को आप महत्व देंगे। स्टूडेंट्स अगर पढ़ाई में ढील करेंगे, तो परीक्षा में समस्या आएंगी। संतान के करियर को लेकर आपको टेंशन हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। माता-पिता के प्रति स्नेह बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रयास रहेंगे। आज भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और डूबा हुआ धन आज वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों की अपने किसी साथी से खटपट होने की संभावना है। आज आप अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलयदायक रहेगा। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और कोई जरूरी जानकारी घर से बाहर न जाने दें। वरना बिना वजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। कुछ अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचें और आपका कोई कानूनी मामला समस्या बन सकती है। इसलिए आंख-कान खुले रखकर उस काम को निपटाने की कोशिश करें।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन योजना बनाकर काम करने का है। आपको वरिष्ठ लोगों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर अगर कोई इंवेस्टमेंट कर रहे हैं, उसमें आपकी साख बढ़ेगी और इनकम सोर्स भी बढ़ेगा। नए मित्र बन सकते हैं और आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी वाणी की मिठास आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आपके अंदर ऊर्जा ज्यादा रहने की वजह से आप अपने कामों को निपटाने का प्रयास करेंगे। किसी से किया गया वादा भी समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपकी माताजी किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपको जीवनसाथी के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। वरना वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.