होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

17 अक्टूबर को सूर्य करेंगे तुला राशि में गोचर, इन 6 राशियों को होगा विशेष लाभ

By Astro panchang | Oct 10, 2020

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य को सभी ग्रहों में सबसे शक्तिशाली माना जाता है। जब भी सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। नवरात्रि शुरू होते ही, 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इस राशि में रहेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए मंगलदायी रहेगा तो कुछ राशियों को इससे उतर-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषशास्त्र के जानकारों के अनुसारर 17 अक्टूबर को सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से 6 राशियों के जातकों को बहुत लाभ होगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन 6 राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे    

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अत्यंत शुभकारी है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय शुभ रहेगा, व्यापार में लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारियाँ भी बढ़ेंगी। आमदनी के नए अवसर सामने आएँगे जिनसे भविष्य में लाभ होगा। छात्रों को भी पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। 
 

इसे भी पढ़ें: परिश्रम और भाग्य की मदद से इन 4 राशियों के जातकों पर मेहरबान रहती है मां लक्ष्मी कम उम्र में ही बन जाते हैं अमीर

 

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ समय की शुरुआत होने वाली है। सूर्य के गोचर से सभी पारिवारिक समस्याएँ समाप्त होंगी और पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी और सब आपकी बात मानेंगे। पैतृक संपत्ति की समस्या समाप्त होगी और व्यापर में लाभ होगा। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा और आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। 

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से शुभ फल प्राप्त होंगे। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और रुके हुए कार्य बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और साथी के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा। सिंह राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबू

इसे भी पढ़ें: बिना दवाइयों के अनेक बीमारियों को दूर करने में सहायक रत्न, जानिए नवग्रहों के 9 प्रमुख रत्न

त होगा और अटका हुआ काम भी बनेगा। 

कन्या राशि 
सूर्य का गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सरकारी सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कन्या राशि के जातकों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और नौकरी के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मजबूत होंगे और कहीं बाहार घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत फलदायी साबित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और माता-पिता के साथ प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में किसी बड़े-बुजुर्ग या पिता समान व्यक्ति के सहयोग रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों के साथ संबंध अच्छा होगा और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लोग विदेश में पढाई करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। 

मकर राशि 
सूर्य का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.