होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

12 March 2026 Rashifal: कुंभ में सूर्य-मंगल की युति, इन 4 राशियों को मिलेगा Career Growth, कौन रहें Alert

By Astro panchang | Mar 12, 2026

आज यानी की 12 मार्च 2026 का दिन ग्रह-गोचर के मुताबिक देखा जाए, तो कुंभ राशि में सूर्य और मंगल विराजमान हैं। वहीं वृश्चिक राशि में चंद्रमा स्थित है। ग्रहों की यह स्थिति साहस, ऊर्जा और भावनात्मक गहराई का संयोग बना रही है। यह ग्रह गोचर सभी मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रहा है।
 
किसी राशि को धन और करियर में लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के लोगों को आज धैर्य और सावधानी के साथ काम लेना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मेष से लेकर मीन राशि तक की सभी 12 राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वकाक्षाओं को पूरा करने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी और नौकरी में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए सफलता लेकर आ सकता है। लाइफस्टाइल में सुधार के नए मौके मिल सकते हैं। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। लेकिन मन में हल्की निराशा का भाव रह सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी या शॉर्टकट तरीके से किसी भी समस्या का समाधान न निकालें। धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो बेहतर होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन पॉजिटिव रह सकता है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र से जुड़े कई पुराने मामले सुलझ सकते हैं। हालांकि आज के दिन आपको निवेश करने से बचना चाहिए। परिवार का साथ और सहयोग मुश्किल समय में आपके लिए सहारा बनेगा।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक सहायता या धन से जुड़ी जरूरतों के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि

अगर इन राशि के जातक नौकरी की तलाश में हैं, तो आज इन जातकों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। लेकिन किसी भी चीज के लिए अधिक लालच करने से बेहतर रहेगा। सेहत को ध्यान में रखते हुए बाहर का खाना खाने से बनें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी और खुशियों से भरा रह सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और नई एनर्जी का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए पदोन्नति या फिर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सही निर्णय और समझदारी से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल हो सकते हैं।

धनु राशि

आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं या इसके मौके सामने आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा दिन रहने वाला है। स्टूडेंट्स पढ़ाई या प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लोगों के लिए प्रेम और वैवाहिक संबंधों में आज स्थिति मिश्रित बन सकती है। वहीं स्टूडेंट्स वर्ग समय का सही उपयोग करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि

आज इस राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। वहीं भविष्य से जुड़ी योजनाओं को सोच-समझकर बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को आज जीविका और कामकाज के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी मधुर वाणी की वजह से रिश्तों में मजबूती आएगी। लेकिन आलस्य से बचना जरूरी है। क्योंकि आलस्य अहम कामों में बाधा बन सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.