होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस बार गणेश चतुर्थी है बेहद खास, 126 साल बाद बन रहा है विशेष योग, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

By Astro panchang | Aug 20, 2020

पूरे देश में गणेश चतुर्थी की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। इस साल 22 अगस्त यानि शनिवार को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। भगवान गणेश को सभी भगवानों में श्रेठ माना गया है। किसी भी काम की शुरुआत से पहले गणेशजी की पूजा की जाती है। विघ्नहर्ता कहे जाने वाले भगवन गणेश मनुष्य के सभी दुखों और विघ्नों को दूर करते हैं। हर साल गणेश उत्सव पर लोग इसी मनोकामना के साथ गणेश जी को अपने घर लाते हैं और ग्याहरवें दिन भगवान का विसर्जन किया जाता है। लेकिन इस बार गणेश चतुर्थी पर बहुत ही खास योग बन रहे हैं। इस साल सूर्य, मंगल, गुरु और शनि,  ये चारों ग्रह अपनी-अपनी स्वामित्व वाली राशियों में रहेंगे। सूर्य सिंह राशि में, मंगल मेष में, गुरु धनु में और शनि मकर में विराजमान होकर अत्यंत शुभकारी फल देंगे। ऐसा ग्रह योग 126 साल बन रहा है। इन ग्रह योगों का सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सभी 12 राशियों के लिए गणेश उत्सव कैसा रहेगा -

मेष
मेष राशि के लोगों के लिए इस बार गणेश चतुर्थी अत्यंत फलदायी है। भगवान गणेश की  विशेष कृपा मेष राशि वालों पर बनी रहेगी जिससे उन्हें हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही संतान से सहयोग और पारिवारिक सुख मिलेगा।

वृषभ
इस राशि के लोगों को गणेश जी की पूजा-आराधना करने से शुभ फल मिलेंगे। वृषभ राशि के लोगों को शत्रुओं पर जीत हासिल होगी और विवादों में विजय मिलेगी। गणेश जी की कृपा से कोई अटका हुआ काम अवश्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
 
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों पर गणेश जी की विशेष कृपा बनी रहेगी जिससे उन्हें घर-समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही धन लाभ होने के साथ-साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ेंगी। मिथुन राशि वालों को कोई भी जोखिमपूर्ण निवेश और काम करने से बचना चाहिए।
 
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए इस गणेश चतुर्थी पर विवाह के विशेष योग बन रहे हैं। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके साथ ही किसी बड़े कार्य में सफलता हासिल होगी और आधुनिक सुख-सुविधाओं का सुख प्राप्त होगा।
 
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए इस साल गणेश चतुर्थी अत्यंत फलदायी है। गणेश जी की कृपा से सभी मनोकामनाएँ पूरी होंगी। इस राशि के लोगों को कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी।
 
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। किसी ऐसे कार्य की स्थापना हो सकती है जिससे आय वृद्धि होगी। इसके अलावा किसी खोए हुए धन या नुकसान की पूर्ति हो सकती है। इस राशि के लोगों के लिए यात्रा के योग भी बनेंगे जिससे किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
 
तुला
पिछले कुछ समय से यह राशि कठिन समय से गुजर रही थी लेकिन गणेश जी की कृपा से अब तुला राशि के लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। इस राशि के लोगों को संतान से सुख मिलेगा और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
 
वृश्चिक
वृश्चिक राशि को गणेश जी की पूजा-आराधना से आर्थिक लाभ मिलेंगे। इस राशि के लोगों को जमीन संबंधी लाभ होने कीसंभावना है। गणेश चतुर्थी के अंतिम दिनों में कोई बड़ा सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु
धनु राशि के लोगों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इस राशि के लिए सुखद समय शुरू होने वाला है। समाज में मान-सम्मान और जीवनसाथी का सहयोग
 
मकर
मकर राशि के लिए यह समय अच्छा रहेगा। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएँ प्राप्त होंगी और कीर्ति में वृद्धि होगी। इस राशि के लोगों के लिए सोचे हुए काम पूरे होंगे।
 
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय है। कोई बड़ा सुखद समाचार मिलेगा और संतान से सुख प्राप्त होगा। यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा के समय तकलीफ हो सकती है। धार्मिक कार्य करने का मौका प्राप्त होगा।

मीन
मीन राशि के लोगों पर गणेशजी और लक्ष्मीजी की विशेष कृपा बनी रहेगी। मेहनत से किए काम संपन्न होंगे और लाभ मिलेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.