होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Horoscope 8 February: किसी को नौकरी में Promotion, तो कोई रहे सावधान, पढ़ें अपना Zodiac Sign

By Astro panchang | Feb 08, 2026

हर किसी के मन में यह जानने की इच्छा होती है कि उनका आज का दिन कैसा बीतेगा। उनको किस दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए, क्या कोई बड़ा निर्णय लेना शुभ रहेगा या अशुभ। इन सभी सवालों के जवाब आपके राशिफल में छिपे होते हैं। राशिफल में ग्रहों की सटीक चाल और चंद्र राशि पर आधारित गणना बताई जाती है। ज्योतिष गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है।

आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता, लाभ और खुशखबरी लेकर आ सकता है, तो वहीं कुछ राशि के लोगों को सावधानी और संयम बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कारोबार, पैसा, नौकरी, परिवार और सेहत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि

आज बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं और आज के दिन आपको कुसंगति से बचना चाहिए। वरना हानि संभव है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। वरना विवाद पैदा हो सकता है। धन अवरोध दूर होगा और कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा और वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वरना किसी तरह की समस्या पैदा हो सकती है। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक उन्नति होगी और व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा और नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। वहीं भूमि और भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना सफल होगी।

मिथुन राशि

मिथुर राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा और नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी और संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिलेगी। आज के दिन प्रमाद से बचना चाहिए। इन लोगों को किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद अहम रहेगा। भूमि संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होगा और जरूरी निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा और नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकता है और जोखिम व जमानत के कामों को टाल देना शुभ रहेगा। आपको किसी के उकसावे में नहीं आना चाहिए और बात बिगड़ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता मिलेगी। जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। वहीं घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। कन्या राशि के लोगों के कारोबार में विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की प्रतिष्ठा और पराक्रम में वृद्धि होगी। दूर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि के योग हैं और घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और जोखिम उठाने का साहस कर सकेंगे। निवेश से शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि 

तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और आय में वृद्धि के भी योग हैं। लेकिन सट्टे और लॉटरी से दूर रहना चाहिए। कारोबार में विस्तार होगा और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको चारों ओर से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज सफलता मिलेगी और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में नहीं पड़ना चाहिए। आय में निश्चितता बनी रहेगी। लेनदेन में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए और अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। हालांकि आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोग वसूली के प्रयास में सफल रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा और नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के काम में आज दखल न दें।

मकर राशि 

मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा और घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। राज्य से प्रसन्नता रहेगी और आज कोई बड़ा काम संपन्न हो सकता है। नई योजना बनेगी और सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सुख के साधन जुटेंगे और कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मातहतों का भी सहयोग मिलेगा। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा और प्रसन्नता बनी रहेगी। आंखों को चोट और रोग से बचाएं।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज का दिन विशेष लाभ लेकर आएगा। दूसरों के लिए भी लाभ के योग बन रहे हैं। प्रयास अधिक करने होंगे और आय में निश्चितता रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी और अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनर से मतभेद संभव है, इसलिए सोच-समझकर काम करें। वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। आज शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.