होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

12 June 2026 Rashifal: किसी को मिलेगी Good News, तो कोई रहे Alert, जानें मेष से मीन तक का हाल

By Astro panchang | Jun 12, 2026

आज यानी की 12 मई 2026 को ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग बन रहा है। कुछ राशि वालों की आय में इजाफा होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 12 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी पॉजिटिव सोच हर स्थिति को आसान बना देगी। मन में निगेटिविटी रखने से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या को नजरअंदाज करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ पुरानी अनबन दूर होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा और आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। कोर्ट-कचहरी का मामला आपके पक्ष में आ सकता है। रिश्तें में आने वाली खटास बातचीत खत्म होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलन और शांति का है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मन को सुकून मिलेगा। सार्वजनिक या राजनीति से जुड़े लोगों को जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नए काम की शुरूआत का आपके मन में विचार आ सकता है। लेकिन अंजान लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को अधिक मजबूत करेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज रिश्तों और परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी विरोधियों के हर प्रयास को कमजोर कर देंगी। घूमने का प्लान बन सकता है। नौकरी से जुड़ी परेशानी होने पर नए ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की आज कोई इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कोई गिफ्ट ले सकते हैं। माता-पिता की सेवा करने से आत्मिक शांति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याओं को लेकर वरिष्ठों से खुलकर बात करें। बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश तेज होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के आय के खर्चे बढ़ सकते हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा और परिवार को लेकर चिंता रहेगी। यात्रा के दौरान आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। बिजनेस में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को मन आज किसी फैसले को लेकर परेशान रह सकता है। खुद पर भरोसा रखना जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी लेंगे। गुस्से पर आज आपको कंट्रोल रखना होगा। बिजनेस संबंधी किसी समस्या को सुलझाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। जरूरी कामों को टालने की गलती न करें। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से पूरा करना होगा। नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रह सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज चुनौतियों भरा दिन रहेगा। दूसरों के मामले में आपको दखल देने से बचना चाहिए। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। स्टूडेंट्स करियर से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.