आज 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष में इसको एक खगोलीय घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, करियर, संबंधों, सेहत और आर्थिक स्थिति पर अलग-अलग रूप से देखा जाता है। हालांकि यह ग्रहण भारत में प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिखाई देगा, लेकिन फिर भी इसका सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए नए अवसर और प्रगति लेकर आएगा, तो वहीं कुछ राशियों को इसके प्रभाव से बचने की जरूरत है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ संकेत लेकर आया है। करियर में प्रगति के संकेत हैं और रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आपको अपने कर्मों का फल मिलेगा और बिगड़े हुए काम बनेंगे। नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं और नई नौकरी लग सकती है। आपको कुछ जिम्मेदारियां उठाने का मौका मिलेगा और आपको इससे लाभ मिलेगा। आपके प्रयास बढ़ेंगे और शुभ परिणाम मिलेंगे।
वृषभ राशि
भले ही सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं है। वृषभ राशि के लोगों के करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। संपत्ती संबंधी कामों में लाभ मिलेगा। पुराने निर्णयों में सफलता मिलने का योग है, जो आपके लिए शुभ हो सकता है। इस दौरान प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट कर सकते हैं, इससे लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आर्थिक दबाव संभव है। जीवन में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन आपको शुभ फल न मिलने के योग हैं। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि योजनाओं को गोपनीय बनाए रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव की वजह से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और आपके लिए स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान आपकी योजनाओं में देर हो सकती है और आपको इस दौरान असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान भी सावधान रहने की जरूरत है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। परिवार और करियर दोनों में सावधानी रखनी चाहिए। नौकरी में भी बदलाव के योग हैं औऱ व्यापार में नुकसान हो सकता है। इस दौरान प्रतिष्ठा में भी परिवर्तन के योग हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए सूर्य ग्रहण शुभ हो सकता है। जीवन में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती हैं। आपको किसी काम से लाभ मिल सकता है। इस दौरान वर्कप्लेस में शुभ फल मिलेंगे और अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में लाभ हो सकता है। वहीं सेहत पहले से बेहतर हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में तनाव के योग हैं। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। वहीं सेहत से जुड़ी कुछ नई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर में अचानक से कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण नुकसानदेह हो सकता है। करियर में लापरवाही भारी पड़ सकती है और इसके निगेटिव प्रभाव हो सकते हैं। इस दौरान नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं और सेहत से भी परेशान हो सकते हैं। कुछ सेहत संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक असर पड़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और काम के नए मौके मिलेंगे। इस पूरी अवधि में करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं मानसिक रूप से तनाव से बाहर आने में सहायता मिलेगी।
मकर राशि
इस राशि के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव होने से करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं। रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। या फिर आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है। इसलिए इन लोगों के जीवन में इसका प्रभाव ज्यादा दिखाई दे सकता है। इस दौरान सेहत खराब हो सकती है और दुर्घटना के भी योग हैं। बड़े फैसले टालें, जिससे भविष्य में इसका लाभ मिल सके।
मीन राशि
बता दें कि सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मीन राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें और करियर से जुड़ा रिस्क लेने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।