By Astro panchang | Jan 31, 2020
राशियां लोगों के स्वरूप, स्वभाव और उसका व्यक्तित्व बतलाती हैं। हिंदू धर्म में लोग राशिफल में बहुत विश्वास रखते हैं। आपको बता दे की किसी भी चीज को देखने का नज़रिया आपके राशि के अनुसार होता है। सिंह राशि राशि चक्र की पांचवीं राशि है, तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको सिंह राशि के लड़कों के स्वभाव और गुण के बारे में बताएंगे।
जिन लड़को का जन्म समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा सिंह राशि में स्थित होता है, उनकी राशि सिंह होती है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, और सूर्य को नवग्रहों में राजा माना जाता है। इसिलिए सूर्य के जैसा ही सिंह राशि वाले लड़कों का स्वभाव राजसी और रौबदार होता है। आपको बता दे की सिंह राशि वाले लड़के किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते।
सिंह राशि शाही राशि मानी जा्ती है, सोचना शाही, करना शाही, खाना शाही, और रहना शाही, इस राशि वाले लड़के जुबान के पक्के होते हैं। उनके अन्दर छीछोरापन वाली बात नही होती है, अपनी मर्यादा में रहना, और जो भी पहले से चलता आया है, उसे ही सामने रख कर अपने जीवन को चलाना, इस राशि वाले व्यक्ति से सीखा जा सकता है।
वास्तव में, सिंह राशि के लड़को के मन पर एक अलग छाप छोड़ देते हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और इनकी ताकत इन्हे अपने टारगेट को पूरा करने की शक्ति देता हैं। लेकीन यह कभी कभी अपने ध्यान से भटक जाते हैं।
सिंह राशि वाले लड़को के पास, जंगल के राजा सिंह के समान नेतृत्व क्षमता होती है । चाहे वह समूह का नेतृत्व करे या ना करे, लेकिन समूह स्वयं उसके पास चला आता है । यानि नेतृत्व क्षमता सिंह राशि वाले लड़को के पास मुख्य और विशेष गुण होता है।
सिंह राशि वाले लड़के अपने लिए हुए निर्णय में किसी और की दखल अंदाजी पसंद नहीं करते है । यह खुद कोई कार्य नहीं करते है, अपने साथियों से कार्य करवाते है। आप इसे इनके नेतृत्व कला की देन मान सकते हो ।
सिंह राशि वाले रसीली वस्तुओं को पसंद करने वाले होते हैं। कम भोजन करना और खूब घूमना इन्हें पसंद होता है। ये काफी हिम्मती और बहुत बलशाली होते है। साथ ही इनके चेहरे पर एक अलग सा तेज होता है। जरूरत पड़ने पर ये अपनी जान पर भी खेल जाते हैं। हर काम शाही ढंग से करना इनकी आदत होती हैं। जैसी इनकी सोच होती है, ये वैसा ही काम करते है। सिंह राशि वाले लड़के जुबान के पक्के होते हैं।
सिंह राशि वाले लड़के जिससे प्रेम करते हैं, उसे मरते दम तक ईमानदारी से निभाते हैं। जीवन साथी के प्रति अपने आप को पूरी तरह से सौप देते हैं और अपनी निजी लाइफ में किसी बाहरी की एंट्री पसंद नहीं करते। अगर इनकी लव लाइफ में कोई परेशानी आ जाये, तो बड़ी जल्दी तनाव में आ जाते हैं।