होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

17 March 2026 Rashifal: सिद्ध योग बनाएगा मालामाल, इन राशियों को मिलेगा Money और Success

By Astro panchang | Mar 17, 2026

हिंदू पंचांग के मुताबिक आज यानी की 17 मार्च को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन सिद्ध योग, शतभिषा नक्षत और तैतिल करण का विशेष प्रभाव रहेगा। वहीं आज का दिन कई राशियों के लिए अहम परिवर्तन और नए मौके लेकर आ रहा है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव आपके धन, प्रेम, करियर, परिवार और सेहत पर कैसा रहेगा, यह जानना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोत्तरी होगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं नए व्यवसाय को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी।

वृषभ राशि

इस राशि के जातक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। शारीरिक श्रम से लाभों में वृद्धि को सुनिश्चित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना मुश्किल हो सकता है। तनावपूर्ण वार्तालाप से बचना होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को कार्यों में मेहनत के साथ भाग्य का साथ मिलने से सफलता की दर ऊंची रह सकती है। प्रेम संबंधों में पति का व्यवहार चिंतित करेगा। नए व्यवसाय की परिकल्पना पर बातचीत सार्थक रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अनुसंधान के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत का ख्याल रखना होगा। यात्राएं सफल रहेंगी और भावनात्मक संबंधों में वार्ता सार्थक और मधुर रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए बड़े धन की व्यवस्था करने में सफल रह सकते हैं। राजनीतिक रूप से मजबूत होने के भी योग बन रहे हैं। सफलता के लिए इस दिशा में लगातार कोशिश करनी होगी।

कन्या राशि

कार्य कुशलता के बाद भी परिणाम में देरी होने से आपका मन खिन्न रह सकता है। सूचनाओं का सही उपयोग करने से स्थिति में परिवर्तन आ सकता है। विरोधियों पर अंकुश लगाने की जरूरत रहेगी। धन के अपव्यय से बचना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भावनाओं की अभिव्यक्ति देने का सही समय है। नौकरी में बदलाव के लिए की गई कोशिश सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति नकारात्मक विचारों से बचने की जरूरत रहेगी।

वृश्चिक राशि

कार्य कुशलता और कूटनीति के मेल से मुश्किल कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में परिणाम उत्साहवर्धक रहेंगे। नियम विरुद्ध कार्य करने से बचना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए परिस्थितियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। धनु राशि के जातकों को नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहना होगा। वहीं बेरोजगारों को रोजगार पाने में सहयोग मिलेगा। साझेदारी व्यवसाय में आपकी योजनाओं और विचारों को सम्मान मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को अपने विचारों और लक्ष्यों में स्पष्टता लानी होगी। उच्च तकनीकी की सहायता से उलझे हुए कार्य पूरे करने में सफल रह सकते हैं। शब्दों में विनम्रता तनाव कम करने में सहायक रहेगी। आज आपको यात्रा टालनी चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के जातक दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। व्यवसाय में बनने वाले नए समीकरणों का लाभ मिलेगा। विदेश व्यापार में जल्दबादी में फैसला लेने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोग कार्यों में आने वाली लगातार रुकावट की वजह से आप थोड़ी निराशा महसूस कर सकते हैं। प्रयत्नों की निरंतरता को बनाए रखना होगा और परिवार का समर्थन मिलेगा। आज संतान से वार्तालाप सफल रहेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.