होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Shani Vakri 2024: नए साल में इन 5 राशियों पर भारी रहेंगे शनिदेव, भूलकर भी न करें ये काम

By Astro panchang | Dec 04, 2023

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह-नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन से गहरा संबंध होता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ-अशुभ होने पर व्यक्ति के जीवन पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक असर देखने को मिलता है। वहीं शनि ग्रह का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। क्योंकि शनि की वक्र दृष्टि पड़ने से व्यक्ति को जीवन में कष्ट उठाने पड़ते हैं।
 
वहीं साल 2024 में कुछ राशियों पर शनि देव की वक्र दृष्टि पड़ने वाली है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2024 में किन राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ने जा रही है। 

कर्क राशि
साल 2024 के आखिरी तक कर्क राशि के जातकों को शनि ढैय्या का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के जातकों को इस दौरान उन कामों को करने से बचना चाहिए, जिनको करने में रिस्क हो। 

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों पर भी शनि की ढैय्या का प्रभाव देखने को मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों पर साल 2024 के आखिरी तक शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। बता दें कि ढैय्या की शुरूआत और आखिरी का समय अधिक कष्टकारी होगा। वहीं मध्य साल में सामान्य परिस्थितियां होंगी।

मकर राशि
साल 2024 में मकर राशि पर शनि साढ़े साती का प्रकोप बरसाएंगे। इन जातकों पर शनि की साढ़े साती का पूरे साल असर रहेगा। शनि की साढ़े साती के दुष्प्रभाव से बचने के लिए अधिक से अधिक पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना चाहिए।

कुंभ राशि
साल 2024 में कुंभ राशि के जातकों को भी शनि की साढ़े साती परेशान करेगा। हांलाकि शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं। इसलिए इन जातकों को शनि की वक्र दृष्टि से बचने के लिए शनिदेव या हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे शनि के दुष्प्रभाव का असर कम होगा।

मीन राशि
साल 2024 में शनि का दुष्प्रभाव साढ़े साती के रूप में मीन राशि पर भी देखने को मिलेगा। नए साल में मीन राशि के जातकों को तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.