By Astro panchang | Nov 05, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 05 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 05 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास और मेहनत इन लोगों को आगे बढ़ने की ताकत देंगे। ऑफिस में अपनी पहचान को मजबूत करने की लगातार कोशिश करेंगे। लेकिन जल्दबाजी में हर काम को करने से बचें। सही मेहनत के साथ सही रणनीति बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो कम समय में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
इस राशि के जातकों को करीबियों और दोस्तों के साथ समय बिताने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। रोजमर्रा की व्यस्तता से कुछ राहत महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर कोई चुनौती सामने आ सकती है। लेकिन अपनी सही सोच और समझदारी से आप हर मुश्किल को पार कर लेंगे। योग्य लोगों को करियर से जुड़े बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशि के जातकों का मन घर-परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़ी बातों से ज्यादा लगेगा। अपनों के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अगर किसी रिश्ते में लंबे समय से खटास बनी हुई है, तो बातचीत के जरिए दूर करने का मौका मिलेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर किसी बात लेकर चर्चा हो सकती है।
कर्क राशि के जातक आज नए लोगों से जुड़ें और अपने संपर्कों का दायरा बढ़ा सकते हैं, जोकि इनके लिए फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र के विस्तार में भी नए रास्ते मिलेंगे। करीबी लोगों का सहयोग मिलने आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जोकि भविष्य में फायदेमंद रहने वाली है।
इस राशि के जातकों को परिवार के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। पिछले कई दिनों की मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। बेवजह की बहस और दूसरों की बातों में उलझने से बचें। आज आप अपने विनम्र व्यवहार से लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेंगे।
इस राशि के जातकों की रचनात्मक सोच और नए विचार दूसरों से अलग पहचान दिला सकते हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले आपको अपनी प्रतिभा को सामने लाने का मौका मिलेगा। जरूरी कार्यों में तेजी आने से आपका आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साझेदारी में काम करने वालों को भी पॉजिटिव परिणाम मिल सकता है।
तुला राशि के जातकों को कारोबार, करियर और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। जल्दबाजी में या बिना पूरी जानकारी के निवेश करने से परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और कुछ लोग आपकी योजनाओं को चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं।
इस राशि के जातकों का ध्यान करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और नए अवसरों पर केंद्रित रहेगा। पेशेवर क्षेत्र में आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। इसलिए इन मौकों को पहचानने और उनका फायदा सही समय पर उठाने के लिए तैयार रहें। स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
धनु राशि के जातकों की करियर और कारोबार के मामले में स्थिति मजबूत रह सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए प्रस्ताव पर विचार करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते नजर आ रहे हैं। जिम्मेदारियों से बचने की जगह इनको आत्मविश्वास से स्वीकार करें।
मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे कई रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से की जा रही कोशिशों के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आधुनिक तरीकों, नई तकनीक और नए विचारों को अपनाने की कोशिश से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में उपयोगी साबित होगी।
इस राशि के जातकों को कुछ मामलों में अनुकूल तो कुछ में एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी चाहिए। सेहत को लेकर सजग रहें और सेहत संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। अंजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
मीन राशि के जातक आप आपसी सहयोग और टीमवर्क के जरिए अपने लिए सफलता के नए रास्ते खोलेंगे। यह लोगों को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने और वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के मौके मिलेंगे। आर्थिक लेनदेन में आपकी समझदारी काम आएगी।