होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

07 March Rashifal: शनि-मंगल का बना विशेष योग, इन 5 राशियों को होगा बंपर लाभ, ये रहें सतर्क

By Astro panchang | Mar 07, 2026

आज यानी की 07 मार्च 2027 को चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी शाम 06 बजकर 28 मिनट के बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। ग्रहों की स्थिति की बात की जाए, तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं। वहीं चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं और शुक्र व शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं सिंह राशि में केतु है। तो आइए जानते हैं इन सभी ग्रहों की स्थिति के हिसाब से आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता स्पष्ट दिखाई देगी। क्योंकि मेष राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव में मंगल ग्रह गोचर कर रहा है। लंबित कार्यों में प्रगति होगी और नई योजना पर विचार लाभकारी होगी। आज आपको सोच-समझकर निवेष करना चाहिए। जीवनसाथी का समर्थन आपका मनोबल बढ़ाएगा।

वृषभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में स्थिरता के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा स्थित है और एकादश भाव में शुक्र और शनि के गोचर से आपके शत्रु प्रबल हो सकते हैं। पुराने विवाद खत्म होंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुर राशि के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज आपकी राशि के पंचम भाव में मौजूद चंद्रमा और लग्न में मौजूद गुरु मिथुन राशि के जातकों की बुद्धि और निर्णय क्षमता को बढ़ाएंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश में जल्दबाजी करने से बचें। अतिरिक्त आय के मौके मिल सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मौजूद चंद्रमा और अष्टम भाव में मौजूद राहु और मंगल इन जातकों की सुख-शांति में बाधा डाल सकते हैं। नई योजना पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। धन की स्थिति मजबूत रहेगी। स्टूडेंट्स को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सफलता के भी संकेत हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का मौका मिलेगा। आपकी निर्णायक क्षमता से कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। आप कोई नई परियोजना शुरू कर सकते हैं। आय में वृद्धि संभव है और निवेश से लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा मेहनत करने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स आत्मविश्वास के साथ एग्जाम की तैयारी करें।

कन्या राशि

आज आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा और लग्न में मौजूद केतु आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक निर्णय लेना चाहिए। डॉक्यूमेंट्स की जांच जरूर करें। धन की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

आज आपकी राशि में चंद्रमा का संचरण हो रहा है और गुरु भाग्य स्थान में मौजूद हैं। आज संतुलित व्यवहार से कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। धन की स्थिति अनुकूल बनेगी और आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी।

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा और चतुर्थ भाव में मौजूद मंगल और सूर्य खर्चों को अनियंत्रित कर सकते हैं। जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है और धन की स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में सहयोह मिलेगा और संबंध भी मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स एकाग्रता बढ़ाएं और अपने समय का सही उपयोग करें।

धनु राशि

आज आपकी राशि के लाभ भाव में मौजूद चंद्रमा और तृतीय भाव में शुक्र-बुध की मौजूदगी आय में वृद्धि करेंगे। किसी नई योजना पर कार्य शुरूकर सकते हैं। अतिरिक्त आय का मार्ग खुल सकता है। स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा संबंधी प्रयासों में सफलता पा सकते हैं।

मकर राशि

आज आपकी राशि के दशम भाव में मौजूद चंद्रमा और द्वितीय भाव में राहु-मंगल की मौजूदगी करियर में बड़े बदलावों की ओर संकेत दे रहे हैं। धैर्य और अनुशासन के साथ कार्य पूरे होंगे। सेहत सामान्य रहेगी और दीर्घकालिक निवेश लाभकारी रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आज का दिन संयम और मेहनत से स्थिर प्रगति का संकेत देता है।

कुंभ राशि

आज आपकी राशि में मंगल, सूर्य, बुध और राहु का अद्भुत योग बना हुआ है। वहीं चंद्रमा भाग्य स्थान में है। धन की स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखें। स्टूडेंट्स शोध या नवाचार में रुचि ले सकते हैं। आज आपको सलाह दी जाती है कि अनुशासन और समयबद्धता अपनाएं। आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रयास से आज का दिन उपलब्धि प्रदार करेगा।

मीन राशि

आज का दिन मीन राशि के लिए खतरे से भरा रहने वाला है। आपकी राशि में शनि और शुक्र विराजमान है और अष्टम भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं। आज वरिष्ठों से सहयोग लेना लाभकारी रहेगा। आज आपको उधार देने से बचना चाहिए। आध्यात्मिक चर्चा से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.