ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आज यानी की 25 जुलाई 2026 को बुध उदित अवस्था में आने वाले हैं। ज्योतिष में बुध का उदय शुभ माना जाता है। इससे कई राशियों के अटके हुए काम पूरे होंगे, तो कुछ लोगों के करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि 25 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातक कुछ नया सोचने और उसको पूरा करने का प्रयास करेंगे। काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे। नौकरी बदलने वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। खर्चों पर कंट्रोल करेंगे तो सुकून महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिलने के योग हैं। आप अपनी मेहनत और काम से बॉस को प्रभावित करेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपकी पहचान बढ़ेगी। हालांकि कुछ लोग आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। अधूरे कामों को नजरअंदाज करना आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपकी समझदारी से हर काम आसान बनेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। बिजनेस में आपकी सोच आपको आगे बढ़ाएगी। स्टूडेंट्स को मेहनत करते रहना चाहिए।
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास आसमान छूता नजर आएगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं लाभ दिलाएंगी। आज अपनी दिनचर्या में सुधार करने की जरूरत है। काम को टालने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए निवेश से जुड़े फैसले फायदेमंद होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता की सेवा का मौका मिलेगा। कोई रुकी हुई डील पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नई साझेदारी का रास्ता बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए हायर एजुकेशन के रास्ते खुलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
आज इस राशि के जातकों के लिए संतोष भरा दिन है। उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। धन और समृद्धि में वृद्धि होने के योग हैं। आपके द्वारा किए गए वादे निभाने का समय है। सेहत का साथ मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें।
धनु राशि
आज इस राशि के लोगों का काम में प्रदर्शन शानदार रहेगा। बॉस के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत और लगन आपको नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशि
आज इस राशि के लोगों को सोच-समझकर कोई भी कदम उठाना चाहिए। जल्दबाजी में किया गया काम या फैसला आपको मुश्किल में डाल सकता है। बिजनेस में बदलाव करने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाएं। बनते-बनते कोई काम बिगड़ सकता है।
कुंभ राशि
इस राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन आलस करने पर काम बिगड़ सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार की एंट्री हो सकती है। अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि
आज सेहत का साथ मिलेगा और पुरानी मुश्किलों से राहत मिलेगी। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। कुछ नया करने की चाहत आपके अंदर जोश भर देगी। सरकारी कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करें।