होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला साल 2021

By Astro panchang | Dec 06, 2020

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको अगले साल यानि वर्ष 2021 का वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2021 वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा -      

जनवरी
राशिफल 2021 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत बहुत धमाकेदार होने वाली है।  वृषभ राशि के जातकों के लिए नए साल की जो कुंडली है वह कन्या लग्न से शुरू हो रही है।  कन्या लग्न में सौभाग्य का स्वामी शुक्र हैं जो तीसरे भाव में बैठकर अपने घर को देख रहे हैं।  ऐसे में इस साल आपको मन चाहा परिणाम मिल सकता है लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम भी करना होगा। जनवरी माह में आपको कर्म के साथ भाग्य का भी एक बेहतरीन साथ मिलने वाला है।  इस महीने में आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता मिलेगी। इसके साथ ही इस दौरान आप अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में कामयाब होंगे।

फरवरी
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार फरवरी माह में चार ग्रहोंं का सुख के स्थान में एक साथ आना एक चतुर्थ ग्रही योग बनाएगा, जिससे आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।  लेकिन शुक्र अष्टम का स्वामी होकर अस्त होने से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। खासतौर पर इस दौरान आप चर्म रोग से पीड़ित हैं इसलिए त्वचा के प्रति विशेष ध्यान दें।  

मार्च
राशिफल 2021 के अनुसार मार्च माह में मंगल और राहु बिज़नेस के लिए अंगारक योग बनाएँगे।  इसके साथ ही पराक्रम का स्वामी अपने घर में बैठ कर पराक्रम में वृद्धि करेगा। मार्च के महीने में वृषभ जातकों के लिए एक बड़ी सफलता का योग भी बन रहा है। पराक्रम के स्वामी का अपने घर में ही विराजमान होने से कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन व इंक्रीमेंट भी मिलने की संभावना है। हालांकि, बिज़नेस वालों के लिए यह महीना बहुत अच्छा नहीं जाने वाला है। स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा समय नहीं कह सकते है।

अप्रैल
राशिफल 2021 के अनुसार अप्रैल माह वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र और बिज़नेस में सफलता प्राप्त होगी।  भाग्य का स्वामी सूर्य और लाभ के स्वामी शुक्र का एक साथ होना और सुख स्थान में बैठना एक सुख देने वाला योग बनाता है।  इस दौरान आप काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।  हालाँकि, अप्रैल माह में आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी काबिलियत के दम पर हर चुनौती  करने में सफल होंगे।  

मई
वृषभ वार्षिक राशिफल 2021के अनुसार मई माह में करियर पर सूर्य की दृष्टि और भाग्य पर मंगल की दृष्टि पड़ने से आपके करियर में कुछ अच्छे बदलाव के योग बने रहे हैं। लेकिन इस समय बुद्धि भ्रमित रहेगी और मन में स्थिरता नहीं रहेगी जिससे आपका मन कई कामों की तरफ घूमेगा। इसके चलते आपको  कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। इस समय आपको अपने मन को स्थिर रखने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

जून
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जून माह आपके लिए मिला-जुला रहेगा क्योंकि इस समय अच्छे योग के साथ साथ एक नेगेटिव योग भी बन रहा है। सूर्य  का राहु के साथ सुख स्थान में होने के कारण आपके सुख में कमी आ सकती है। इसके साथ ही शनि चंद्रमा के साथ मिलकर विष योग बना रहा है जिससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको तनाव हो सकता है। हालांकि, बृहस्पति का भाग्य के घर में बैठकर कर्म को देखना आपके लिए मंगलकारी होगा। इससे आपको व्यापार व कार्य में लाभ होगा। आप इस समय अपने कार्यों को करने में सक्षम होंगे और आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।    

जुलाई
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार जुलाई माह में आपको काई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  ऐसे में इस दौरान आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है।  बृहस्पति का बारहवें घर में बैठना आपके प्यार के लिए सही नहीं है। इस दौरान आप किसी कानूनी विवाद में भी पड़ सकते हैं। शनि का एकादश में बैठ कर पंचम को देखना विद्यार्थी वर्ग को परेशानी देगा। इसके साथ ही यह शादी में भी अड़चनें बनाने का योग बना सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से विश्वासघात मिल सकता है।  

अगस्त
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अगस्त का समय वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है।  इस समय आपका मन एकाग्र रहेगा और आप सभी कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे।  अगर शादी के सिलसिले में किसी की बात चल रही है तो इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है।  जिन जातकों को प्रेम में अब तक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, उनके लिए स्थिति बदलेगी और एक बार फिर आपका अपने साथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

सितंबर
वृषभ वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार सितंबर का समय वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। पंचम व चतुर्थ भाव के स्वामी एक साथ सुख के सीध में आने से एक केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे। बृहस्पति का भाग्य में बैठकर पंचम को देखना विद्यार्थियों के लिए शुभ परिणाम लाएगा। यह योग मैरिज के साथ-साथ प्रेम के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। यह समय विदेश यात्रा करने वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान विदेश यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। अगस्त महीने में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अक्टूबर
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अक्टूबर का समय वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन सप्तम का स्वामी बृहस्पति का अष्टम में बैठना सेहत के लिए सही नहीं है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान पर किसी तरह के संक्रमण से आप प्रभावित हो सकते हैं। शनि का चंद्रमा को देखना धन का पर्याय बना देता है जिससे यह महीना ना बहुत अच्छा और ना ही बुरा कहा जा सकता है।
 
नवंबर
वृषभ वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार नंवबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है।  इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा जिससे आप काम में उन्नति करेंगे।  इसके साथ ही नवंबर में आपके लिए विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना उत्तम रहेगा।

दिसंबर
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार का दिसंबर माह भी वृषभ राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है।  इस दौरान आपको आपके परिश्रम का सही मिलेगा। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय सही कहा जा सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.