होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए कैसा रहेगा तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला साल 2021

By Astro panchang | Dec 14, 2020

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको अगले साल यानि वर्ष 2021 का तुला राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2021 तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा -  

जनवरी
तुला वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए जनवरी माह बहुत अच्छा रहेगा. साल की शुरुआत कन्या लग्न से हो रही है और कन्या लग्न में शुक्र धन का लाभ हो जाता है। धन का स्वामी होकर के पराक्रम में बैठना और भाग्य पर दृष्टि डालना आपके करियर व व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का स्वामी बुध का भी सूर्य के साथ धनु राशि में यानि सुख के घर में बैठना सुख संबंधी चीजें देने का योग बनाएगा। इस समय आपके भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। इसके साथ ही व्यापार का स्वामी बृहस्पति का शनि के साथ त्रिकोण में केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना आपके व्यापार को नई बुलंदियों पर ले जाने वाला योग बनाएगा। आर्थिक दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

फरवरी
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार फरवरी का महीना भी तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। राशि का स्वामी शुक्र केंद्र का स्वामी होकर त्रिकोण में शनि के साथ केंद्र त्रिकोण का राज योग बना रहा है. इसके साथ ही 4 ग्रहों का एक साथ सुख के स्थान में एक चतुर ग्रही राजयोग बनाना तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में व्यापारी जातकों के लिए व्यापर में उन्नति का शुभ संकेत मिल रहा है। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में ग्रोथ मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। परिश्रम करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम के लिए भी समय उत्तम कह सकते हैं. विवाहित जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा.

मार्च
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार मार्च का महीना तुला राशि के जातकों लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। हालाँकि, नौकरीपेशा जातकों के लिए तो यह समय उत्तम कह सकते हैं. व्यापारी जातकों को इस महीने घाटा हो सकता है इसलिए आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। व्यापार में घाटा होने के कारण  आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस महीने आपको रोज़गार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सूर्य कार्य क्षेत्र के स्वामी होकर सुख के घर में कुंभ राशि में विराजमान हैं और अपने घर पर ही दृष्टि डाल रहे हैं जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता, इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। लेकिन इस समय आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा नहीं कह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.  

अप्रैल
तुला वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अप्रैल माह तुला राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर होगा। इस महीने शुक्र लाभ का स्वामी होकर के सुख के स्थान में उच्च का होकर सूर्य के साथ बैठेंगे जो सुख संबंधी चीजें देने वाला योग बनाएगा। इसके साथ ही सूर्य का राशि परिवर्तन करके मीन राशि में आना और कार्यक्षेत्र को देखना, आपके लिए कई अवसर देने वाला होगा। इस समय भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा और आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी.विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा संघर्षमय रहेगा। इस समय आपको अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। हालंकि, परिश्रम करने पर सफलता जरूर मिलेगी. आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा, धन लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। विदेश यात्रा पर जाने की इच्छा है तो प्रयास करते रहें, विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।

मई
तुला वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार मई का महीना भी तुला राशि वालों के शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस महीने शुक्र कर्म के स्वामी हो करके भाग्य के स्वामी बुध के साथ सुख स्थान में विराजमान हैं जिससे एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनेगा। इस दौरान आपको करियर में सफलता मिलेगी और साथ ही इंक्रीमेंट व प्रमोशन भी मिल सकता है। पूरी ईमानदारी से काम करें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी से सराहना मिल सकती है। व्यापारी जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा नहीं कह सकते। बिज़नेस में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से भी समय सही रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा कह सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. प्रेमियों के लिए भी मई का महीना अच्छा रहेगा. अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा।

जून
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जून माह भी तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. खासतौर पर नौकरीपेशा व व्यापारी जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ परिणाम देने वाला होगा। हालांकि, स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं. इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी प्रॉब्लम में हो सकती है जिसके कारण मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक दृष्टि से भी समय उत्तम है, धन लाभ के अच्छे योग हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

जुलाई
तुला वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जुलाई माह तुला राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपको अपनी सूझबूझ से समय को अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए। व्यापारी जातकों के लिए तो यह महीना अच्छा रहेगा, लेकिन नौकरी करने वालों के लिए समय संघर्षमय रह सकता है। आपको कार्यक्षेत्र  में असफलता तथा उच्च अधिकारियों के क्रोध का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रेम करने वालों के लिए समय उत्तम रहेगा क्योंकि शुक्र और मंगल का प्रेम के घर में बैठना आपके हित में होगा। कार्यक्षेत्र के स्वामी बृहस्पति का 12वीं घर में बैठना गोचर में वक्री होना कार्य क्षेत्र में एक लांछन का योग बना देता है। कार्यक्षेत्र में किसी नजदीकी व्यक्ति से विश्वासघात मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी समय अच्छा रहने वाला होगा. हालाँकि, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा नहीं कह सकते हैं।

अगस्त
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अगस्त का महीना भी तुला राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला होगा। इस माह में कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए लाभ का संकेत मिल रहा है प्रेमियों के लिए भी समय नित नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने वाला होगा। सूर्य का गोचर हो करके कर्क राशि में आना बुध के साथ सुख के घर में बैठना सुख संबंधित चीजें देगा। मंगल का भी गोचर हो करके सिंह राशि में आना शुक्र के साथ बैठना एक संबंध व शिक्षा के लिए अच्छा कह सकते हैं। एजुकेशन में विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उनके लिए एक सफलता का योग बना रहा है।

सितंबर
तुला वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार सितंबर का महीना तुला राशि वालों के लिए ठीक जाने वाला है क्योंकि राशि का स्वामी शुक्र बुध के साथ सुख स्थान में एक नीच भंग राज योग बना रहा है। वक्री बृहस्पति का भाग्य में बैठ कर के भी अच्छा फल देगा। लेकिन वक्री शनि का स्वास्थ्य के घर पर दृष्टि पड़ना, स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन कर पराक्रम के स्थान में आना पराक्रम में वृद्धि करेगा। फाइनेंस में वृद्धि का योग बना रहा है। समय का लाभ उठाएं। रुका धन व पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है।

अक्टूबर
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अक्टूबर का महीना भी तुला राशि वालों के लिए बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है। राशि के स्वामी शुक्र का केंद्र के स्वामी बुध के साथ त्रिकोण में केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना सूर्य का राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में मंगल के साथ सुख के घर में बैठना कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम परिणाम देगा। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए यह समय थोड़ा संघर्ष में ही रहेगा। संघर्ष के बाद सफलता का योग बनेगा। परिश्रम करने पर सफलता मिलती नजर आ रही है। इस माह में विदेश संबंधी योग भी बनेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव ही रहेगा।

नवंबर
तुला वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार नवंबर माह भी तुला राशि वालों के व्यापार व करियर को चमकाने वाला समय रहेगा। क्योंकि बिजनेस का जो क्षेत्र है उस क्षेत्र में शनि और बृहस्पति का बैठे होंगे। बृहस्पति और शनि दोनों का मार्गी हो जाना एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएगा। जिसके कारण बिजनेस का विस्तार व कार्यक्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन करके तुला राशि में मंगल के साथ केंद्र में बैठना कार्यक्षेत्र दृष्टि डालना कार्यों में नई ऊर्जा का संचार देने वाला बन जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा समय है। धन के लिए भी उत्तम, यानी धन लाभ होना तय है।

दिसंबर
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार दिसंबर का महीना भी तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि सूर्य का राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में जाना कार्य क्षेत्र को देखना कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम समय लेकिन व्यापार बिजनेस वालों के लिए एवरेज परिणाम देगा कह सकते हैं। इस अवधि में धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिए समय तो सही है लेकिन वैवाहिक जीवन वालों के लिए इस समय संघर्ष से गुजरना पड़ सकता है। संघर्ष के बाद बदलाव होगा। जो आपके लिए एक नई सुबह लेकर आएगा। कुल मिलाकर साल आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.