होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए कैसा रहेगा धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला साल 2021

By Astro panchang | Dec 09, 2020

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको अगले साल यानि वर्ष 2021 का धनु राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2021 धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा -      

जनवरी
धनु राशिफल 2021 के अनुसार जनवरी माह धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय राशि का स्वामी बृहस्पति का त्रिकोण में केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना आपको शुभ परिणाम देगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा और उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेमियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इस महीने आपको अपने प्रेमी का साथ मिलेगा। वैवाहिक दंपतियों को भी जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस महीने आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सूर्य का धनु राशि में बुध के साथ एक आदित्य योग बनाना नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा। आर्थिक दृष्टि से भी समय उत्तम और धन लाभ का योग बन रहा है। इसके साथ ही आपको पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। इस दौरान भाग्य भी आपका साथ देगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके लिए सही है। इस महीने आपका स्वास्थ्य सामान्य से सही रहेगा।

फरवरी
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार फरवरी का महीना भी धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। राशि के स्वामी पराक्रमेश होकर सुख स्थान में विराजमान होंगे जो सुख संबंधी सारी चीजों का योग बनाएगा। सुख के घर में चार ग्रहों का एक साथ आना एक चतुर ग्रही राजयोग भी बनाएगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। मंगल का स्वग्रही होकर धन पर दृष्टि डालना व धनेश का होना धनु जातकों के लिए धन लाभ के योग बनाएगा। इस समय आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। अगर विदेश जाने की ईच्छा है तो प्रयास करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।  

मार्च
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार मार्च माह भी धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। राशि का स्वामी बृहस्पति का धन का स्वामी होकर पराक्रमेश के साथ पराक्रम के स्थान में विराजमान होना आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इसके साथ ही सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में आना सुऔर ख के घर में बैठना सुख संबंधी योग बनेगा। इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापर के विस्तार में सहायता मिलेगी। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन व इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारी जातकों के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं कह सकते हैं। व्यापार भाव में राहु मंगल का अंगारक योग बन रहा है जो व्यापार के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस समय आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है।

अप्रैल
धनु वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अप्रैल माह धनु राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। इसके साथ ही जॉब में इंक्रीमेंट व प्रमोशन होने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यदि पिछले कुछ समय में व्यापार में हानि हो रही है तो अब आपका समय बदलेगा। यदि व्यापार को विस्तार देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय बिलकुल सही है। स्वास्थ्य के लिए इस समय को अच्छा नहीं कह सकते हैं, क्योंकि शनि की दृष्टि चंद्रमा पर एक विष योग बना रहा है। जो आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डालेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन कर मीन राशि में सुख के घर में लाभेश शुक्र के साथ बैठना शुक्र का उच्च का होना एक उच्च संबंधी योग बना रहा है। विवाहित जातकों लिए समय सही रहेगा, परंतु आपको संयम से काम लेना होगा। कुछ ऐसा करने से बचें जिससे साथी विचलित हो। प्रेमियों के लिए भी यह समय थोड़ा संघर्ष में रहेगा। विचारों में मतभेद के कारण लड़ाई -झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी चिंताजनक समय रहेगा, पढ़ाई के प्रति मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मई
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार मई का महीना धनु राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला रहेगा। इस समय आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस समय लग्न में शनि का लग्नेश होना और सूर्य का राशि परिवर्तन कर उच्च का होकर सुख के घर में बैठना व कार्य क्षेत्र को देखना आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। इसके साथ ही उसी घर में शुक्र और बुध का एक साथ बैठकर केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाने से आप कार्यक्षेत्र में नित नई ऊँचाइयों को छुएंगे।लेकिन यह योग व्यापारी जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय लेकर आएगा। इस समय मेहनत करने पर सफलता मिलने का योग है। पारिवारिक दृष्टि से भी मई का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम करने वालो के लिए भी समय शुभ है और आपको साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाहित जातकों का भी अपने साथी के साथ समंध मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा समय कह सकते हैं।

जून
धनु वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जून का महीना भी धनु राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर जाने वाला है। इस समय राशि का स्वामी गुरु का लाभ का स्वामी होकर के केंद्र में बैठना और भाग्य को देखना आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपका भाग्य भी आपका साथ देगा जिससे आपको सफलता मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है। पंचम स्थान पर गुरू की दृष्टि पड़ना आपके प्रेमी जीवन के लिए भी शुभ संकेत दे रहा है। इस समय बृहस्पति का केंद्र में आना और भाग्य को देखना आपके निजी जीवन और कार्यक्षेत्र के लिए शुभ योग बनाएगा। इसके साथ ही सूर्य का राशि परिवर्तन होकर वृष राशि में आना आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी लाने का काम करेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा नहीं कह सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जुलाई
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जुलाई का समय धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है। इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय कार्यक्षेत्र का स्वामी बृहस्पति बारहवें घर में एक नकारात्मक योग बना रहा है जिससे कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर लांछन का योग बन रहा है। इस दौरान आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से विश्वासघात मिल सकता है इसलिए सतर्क रहे। व्यापारी जातकों के लिए अच्छा समय सही रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में आना एक सुख संबंधी योग बनाएगा। परिवार व प्रेम की दृष्टि से अच्छा समय अच्छा कह सकते हैं। इस समय आपको धन लाभ होने का अच्छा योग है। पूर्व में किए गए निवेश से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है।

अगस्त
धनु राशिफल 2021 के अनुसार अगस्त माह धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। राशि के स्वामी का भाग्य का स्वामी होकर के लाभ के स्थान में बैठना और बिज़नेस के घर को देखना आपके व्यापार में सफलता के योग बनाएगा। इसके साथ ही प्रेम के घर को देखना व पराक्रम पर दृष्टि डालना आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस दौरान आप हर कार्य को बखूबी पूरा करने में सक्षम होंगे। इस समय आपका बिजनेस रफ्तार पकड़ सकता है और आप बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र के स्वामी शनि का वक्री होना आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। इसके साथ ही सूर्य का राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में बुध के साथ एक आदित्य योग बनाएंगे। जो जातक विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं उनका सपना पूरा होगा। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय कह सकते हैं, परिश्रम करने पर सफलता मिलने की पूरी संभावना है। वैवाहिक जातकों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय को बहुत अच्छा नहीं कह सकते। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सितंबर
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार सितंबर माह भी धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में राशि का स्वामी केंद्र त्रिकोण का स्वामी होकर भाग्य में बैठे हुए हैं। इसके साथ ही भाग्य से लग्न व पराक्रम के साथ प्रेम भाव पर दृष्टि डालना शुभ योग बना देता है। बृहस्पति का चंद्रमा को देखना एक गज केसरी योग बनाना जो आपके लिए सलफता का मार्ग खोलेगा। बुध और शुक्र का सुख के स्थान में एक नीच भंग राजयोग का बनना विशेषकर बिज़नेस वालों के लिए बहुत अच्छा लाभ पहुंचाने वाला बन जाएगा। इस दौरान आपके लिए कार्यक्षेत्र में प्रमोशन संबंधी योग भी बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं कह सकते। इस समय स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।

अक्टूबर
धनु वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अक्टूबर का महीना धनु राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन व्यापारी जातकों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बृहस्पति का अष्टम में नीच का होकर बैठना और शनि से पीड़ित होना, धनु राशि के  व्यापारी जातकों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। इस समय आपको व्यापार में कुछ खास लाभ नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा समय नहीं कह सकते क्योंकि धन के स्थान पर शनि की दृष्टि पड़ना आपके धन हानि का कारण बन सकता है। इसके साथ ही सूर्य का राशि परिवर्तन कर कन्या में मंगल के साथ बैठना प्रेम करने वालों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। परंतु वैवाहिक जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा कह सकते हैं।

नवंबर
धनु वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार नवंबर माह भी धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। यह समय कार्यक्षेत्र वालों के लिए काम में उन्नति का योग बनाएगा। बिज़नेस व व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय विस्तार का रहेगा। यदि आप नया ब्रांच खोलना चाहते हैं तो समय उचित है। सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर सुख के घर में मंगल के साथ आना आपके धन पक्ष के लिए अच्छा समय बनाएगा। धन को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा समय रहेगा। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं तो इस समय प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी ऊर्जावान समय रहेगा।

दिसंबर
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार दिसंबर माह भी धनु राशि वालों के लिए अच्छा ही जाने वाला है। इस दौरान राशि के स्वामी बृहस्पति का त्रिकोण का स्वामी होकर केंद्र में आना और धन पर दृष्टि डालना कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम देगा। इस समय आपको करियर में अच्छा ग्रोथ मिल सकता है। हालाँकि, वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा, धन लाभ का योग है। सूर्य का गोचर कर्क राशि में सुख के घर में करना और बुध के साथ बैठना चमकने वाला योग बनाएगा। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी  उत्तम समय कह सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.