होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

राशि के अनुसार नवरात्रों में देवी स्वरूपों की आराधना कर पाएं लाभ

By Astro panchang | Mar 26, 2020

हिंदू धर्म में नवरात्रि के व्रत अपनी अलग भूमिका रखते हैं। इन दिनों में भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए 9 दिन श्रद्धा पूर्वक व्रत रखते हैं, पूजा पाठ करते हैं। इन दिनों भक्त तामसिक भोजन जैसे प्याज,लहसुन आदि से परहेज करते हैं ताकि माता रानी को प्रसन्न कर सकें। वैसे तो मातारानी हर भक्त की पुकार सुनकर उसपर अपनी कृपा बनाती हैं लेकिन नवरात्रि में दोगुना फल पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि राशि के अनुसार देवी माता की पूजा की जाये।

कौनसी राशि वालों को कौनसी देवी की पूजा करनी चाहिए -
 
(1)मेष राशि- इस राशि के लोगो को माता के शैलपुत्री , भगवती तारा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। शैलपुत्री शांति रूप का प्रतीक होती हैं, इसलिए इन्हें सफेद फूल अर्पित करें और दुर्गा चालीसा , नारवां मन्त्र का जप करें, इससे लाभ प्राप्त होगा

(2)वृषभ - इस राशि के व्यक्तियों को माता भगवती षोडशी-श्री विद्या और ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना करनी चाहिए और पंचमेवा अर्पित करते हुए गायत्री मंत्र का जप करें।

(3)मिथुन राशि- इन्हें माता भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।साथ ही दुर्गा चालीसा का जप करे

(4)कर्क- कर्क राशि वालों को माता के सिद्धदात्री और शैलपुत्री रूप की पूजा करनी चाहिए। माता के इन स्वरूपों को सफ़ेद वस्त्र और सफेद प्रसाद अर्पित किया जाता है। प्रसाद में चावल,बताशे,दही आदि अर्पित किया जाता है।

(5)सिंह- सिंह राशि वालों को पीताम्बरा या माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए। राशि के अनुसार सिंह राशि पर माता के कालरात्रि स्वरूप का विशेष आशीर्वाद होता हैं। इसलिए दुर्गा सप्तशती का जाप करें और पाँच बार गायत्री मंत्र का जाप करे।

(6)कन्या - कन्या राशि वालो को माता भुवनेश्वरी और चन्द्रघन्टा की आराधना करनी चाहिए और खीर का भोग लगाकर दुर्गा चालीसा का जप करना चाहिए।

(7)तुला राशि - तुला राशि वालो को आदिशक्ति और महागौरी की पूजा करनी चाहिए । इस राशि वालो को दही, खीर का भोग लगाकर, लाल चुनरी अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।

(8)वरश्चिक राशि- इस राशि से संबंधित व्यक्ति को माता के भगवती तारा और स्कन्दमाता रूप की पूजा करनी और लाल रंग की मिठाई अर्पित करनी चाहिए या सफेद मिठाई पर सिंदूर से तिलक कर के अर्पित करे साथ ही कपूर से आरती करें।

(9)धनु राशि- इस राशि वालो को माता के चन्द्रघन्टा रूप की पूजा करनी चाहिए। ओर पीले रंग की मिठाई अर्पित करे। हल्दी,केसर,पीले रंग के फूल और साथ ही पीले रंग का वस्त्र भी माता को भेंट करें।

(10)मकर - इस राशि के लोगो को माता दुर्गा और कालरात्रि की आराधना करनी चाहिए। कालरात्रि सवरूप को माँ काली भी कहते हैं, इस सवरूप को उड़द की दाल से बना हलवा अर्पित कर नवार्ण मन्त्र का जप करना चाहिए।

(11)कुम्भ राशि-  कुम्भ राशि वालो को माता काली ओर सिद्धदात्री की पूजा करनी चाहिए और हलवे का भोग लगाकर,दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।

(12)मीन राशि- इस राशि वालें दुर्गा माता के चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा करें और पीली मिठाई व केले का भोग लगाएं। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशति का पाठ करें।इस से उनकी मनोकामना पूर्ण होंगी।

राशि का हमारे जीवन पर सीधा असर पड़ता है इसलिए नवरात्रों में राशि अनुसार पूजा करने से देवी को परसन्न कर लाभ प्रप्त कर सकते हैं। इस प्रकार देवी साधना कर सफलता पाई जा सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.