होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

राशि के अनुसार बताई गयी उम्र में करें शादी, तभी मिलेगा सुखी दाम्पत्य जीवन

By Astro panchang | May 04, 2020

हर किसी के जीवन में जिस तरह नौकरी या पैसे का महत्‍व है, उसी तरह विवाह भी एक ऐसा मोड़ है जहाँ अगर आप जल्दबाज़ी में फैसला लेते हैं तो ये रिश्ता काँटो भरी राह बन जाता है। हर किसी को अपने जीवन मे जीवनसाथी कि जरूरत महसूस होती ही है। कुछ लोगों की शादी जल्‍दी हो जाती है, चाहे वो मजबूरी में हो या किसी और वजह से और इस वजह से उन्‍हें कई परेशानियों को उम्र भर सहना पड़ता है। ज्‍योतिषशास्त्र के अनुसार अगर अपनी राशि के हिसाब से सही उम्र और सही समय में शादी की जाए तो अपने वैवाहिक जीवन को आप सफल बनाने की संभावनाएं बढ़ा लेते हैं।

राशि अनुसार शादी की सही उम्र

मेष राशि
मेष राशि वाले लोग धैर्य वाले बिल्कुल नहीं होते हैं और ये मन के भी चँचल होते हैं, इसलिए हर काम को चंचलता और जल्दबाज़ी में करते हैं। इसलिए ये शादी का फैसला भी जल्‍दबाज़ी में करते हैं, लेकिन इनकी विवाह की सही उम्र 27 साल के बाद ज्‍यादा सही रहती है।

वृषभ राशि
वर्षभ राशि वाले धैर्यवान होते हैं वो हर फैसला रुककर करते हैं, इसलिए ये विवाह का फ़ैसला भी समझदारी से लेते हैं। इसलिए विवाह के लिए इनकी सही उम्र 30 साल के आस-पास रहती है। इस उम्र में आप घर संभालने के लिए परीपक्व हो जाते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए भी विवाह की सबसे सही उम्र 30 साल होती है। 30 की उम्र के बाद ये लोग विवाह करते हैं तो इनका भाग्‍योदय होने की संभावना बढ़ जाती है। और सभी कार्य सकारात्मक होते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों में विवाह के लिए उत्साह अधिक होता है इसलिए ये जल्दबाजी में शादी कर लेते हैं जिसके बाद इन्हें जिंदगी भर के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्‍हें 30 की उम्र तक शादी करनी चाहिए। इस उम्र के बाद शादी करना आपके लिए ज्‍यादा शुभ होता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग रिश्तों को अच्छे से निभाना जानते है, इनके प्रेम सम्बन्ध भी लंबे समय तक चलते हैं। देर से शादी होने पर भी ये अपने साथी और वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने में सफल रहते है। इनकी विवाह की सही उम्र 35 या इसके आस-पास के साल होती है।

कन्‍या राशि
कन्‍या राशि के लोग कम उम्र में प्यार में पड़ जाते हैं, ये लोग अपने साथी के प्रति ईमानदार होते हैं। शादी के लिए सही उम्र इनके लिए 25 से 26 साल रहती है ताकि प्रेम प्रसंग को भी ये सफल बना सकें।

तुला राशि
तुला राशि के लोग धैर्यवान होते हैं, परन्तु कई बार इनका काबू अपने मस्तिष्क पर नही रहता और ये गुस्से पर काबू नहीं कर पाते। इस राशि के लोगों की शादी की सही उम्र 20 से 30 साल के बीच होती है। शादी के बाद ये लोग अपने स्वभाव को बदलने में कई हद तक सफल होते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग अपने साथी पर वर्चस्व और अधिकार जमाने की कोशिश करते हैं। कम उम्र में शादी करने पर इन्‍हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस  राशि के लोगों के लिए शादी की सही उम्र 30 साल के बाद होती है ताकि ये उस उम्र तक चीजों को समझने की कोशिश कर सके।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को किसी की बात आसानी से समझ नही आती ये केवल अपने मन के मालिक होते है। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 34 साल के बाद रहती है तब तक ये अपने जीवन और साथी को समझने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस उम्र के बाद शादी करने पर इनका भाग्‍य उज्ज्वल हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के लोग समझदार होते हैं ये अपने परिवार और जीवन को संभाले में सक्षम होते हैं, ये हर तरह से खुद को तैयार रखते है इनकी योग्यता के कारण अगर ये किसी भी उम्र में शादी करते हैं तो इनका भाग्योदय होना तय है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग अपने जीवन में सदैव सकारात्मक रूप से रहते हैं। ये परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 32 साल के बाद रहती है। परन्तु हालात को देखते हुए पहले भी सम्भव है।

मीन राशि
मीन राशि के लोग अपने हेर लक्ष्य को साकार करने में सफल होते हैं, ये सदैव योजनाएं बनाकर कार्य करते है और अपनी योजनाओं को सफल करके दिखाते हैं। इन लोगों को 26 साल की उम्र के बाद विवाह करना चाहिए, उस समय भाग्‍योदय हो सकता है।

धार्मिक आस्थाओं के अनुसार अगर राशि के हिसाब से बताई गई, उम्र में शादी करे तो आगे भविष्य में कम समस्यायों  का सामना करना पड़ता है और राशि के अनुसार शादी करने से भाग्य के उज्ज्वल होने के और सही जीवन साथी मिलने के असर बढ़ जाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.