आज यानी की 07 मई 2026 को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा और सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे। आज के दिन कई राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं आर्थिक स्थितियों में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कई तरह की उपलब्धियां प्राप्त होंगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 07 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज दिल और किस्मत दोनों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और धन-धान्य में भी बढ़ोत्तरी होगी। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि विरोधी चाल चल सकते हैं। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। लेकिन आज आपको वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए। स्टूडेंट्स को आज मेहनत का असली मतलब समझना होगा। आज घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आ सकती है।
मिथुन राशि
आज आपको सेहत को हल्के में नहीं लेना चाहिए। पुरानी परेशानी फिर से परेशान कर सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें और सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कुछ नया करने की कोशिश आपको सफलता दिला सकती है। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज का दिन सिखाएगा कि जीत सिर्फ ताकत नहीं बल्कि समझदारी से मिलती है। आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। लेकिन कुछ फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन में समर्पण दिखाई देगा। परिवार में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि अभी लिया हुआ फैसला बाद में खल सकता है।
सिंह राशि
आज सिंह राशि के लोगों को तनाव महसूस हो सकता है। बच्चों की सेहत को नजरअंदाज न करें। किसी काम में रिस्क न लें। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। दिन में कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य ही आपकी ढाल बन सकता है। मन में निगेटिव विचारों को न आने दें। परिवार में किसी शादी से जुड़ी रुकावट दूर हो सकती है। बॉस की सलाह को नजरअंदाज न करें, वरना प्रमोशन में रुकावट आ सकती है।
तुला राशि
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जिस काम को अपने हाथ में लेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आएगा। परिवार में छोटी-मोटी कलह आपको परेशान कर सकती है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पेट संबंधी परेशानी आपको परेशान कर सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के मन में आज बेचैनी रह सकती है। सेहत पर ध्यान दें। बिजनेस डील को लेकर परेशान रह सकते हैं। पैसों के मामले पर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज निवेश नहीं करना चाहिए।
मकर राशि
आज के खर्चे जेब पर भारी पड़ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है। जोकि कानूनी रूप भी ले सकता है। आलस्य की वजह से काम को टालने की आदत परेशानी का सबब बन सकती है। किसी भी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। राजनीति में कदम रखने वाले लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है।
मीन राशि
आज कानूनी मामलों में खास ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिल सकता है। किसी भी डील को फाइनल करने से पहले कागजों को ध्यान से पढ़ें। पार्टनरशिप में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।