होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Horoscope Today 23 February 2026: गुरु-बुध का दुर्लभ योग चमकाएगा 7 राशियों की किस्मत, जानें आज का Daily Rashifal

By Astro panchang | Feb 23, 2026

ज्योतिष शास्त्र में गुरु और बुध का योग बुद्धि और ज्ञान का शक्तिशाली मिश्रण माना जाता है। यह योग व्यक्ति की सोच, समझ और निर्णय करने की क्षमता को तेज करता है। साथ ही लेखन, शिक्षा, व्यापार और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता दिलाने वाला माना जाता है। जब बुध और गुरु दोनों ग्रह नवपंचम योग में आते हैं, तो इसको बेहद शुभ और भाग्यवर्धक माना जाता है। यह जीवन में सकारात्मक बदलाव और नए अवसरों के द्वार खोलता है। तो आइए जानते हैं कि 23 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए। यश कीर्ति में वृद्धि होगी और कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की जरूरत है और अपने व्यवहार में विनम्रता लाने की कोशिश करें। इन जातकों को वाहन सुख मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन की शुरूआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता की सेहत में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। वहीं नए आवास के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज काम करने के तरीकों में सुधार करने की जरूरत है। धनागमन सहज होगा और लाभ होगा। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कारोबार में चलने वाले विवाद भी शांत होंगे।

कर्क राशि

23 फरवरी के दिन कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर समस्या बढ़ सकती है। नौकरी में चलने वाले विवाद शांत होंगे और लाभ के मौके मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

सिंह राशि

आज सिंह राशि के जातकों को अपने और परायों में फर्क समझें। लाइफस्टाइल को नियंत्रण रखें। बोलने से पहले विचार करें औऱ किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में अपनी राय रखने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज सोच-समझकर बोलना चाहिए। आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर नहीं होने देना चाहिए। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला राशि

रविवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 23 फरवरी को सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। रविवार को लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज नौकरी में अशांति का वातावरण बनने का योग है। सेहत कमजोर रहेगी और फिजूल के खर्चे बढ़ सकते हैं। इस राशि के जातकों के साथ धोखा होने की आशंका है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, इसलिए संभल कर रहें।

धनु राशि

धनु राशि का जातकों के लिए आज का समय चिंताजनक रूप से व्यतीत हो सकता है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, लेकिन अपना इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं और संतान की सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। किसी पुराने मित्र से लाभ के योग हैं और शत्रु परास्त होंगे। आज यात्रा के योग बन रहे हैं। इन जातकों को स्वास संबंधी रोग परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हैं, तो खुद के व्यवहार को बदलना होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज खुद पर विश्वास रखना चाहिए। दूसरों के भरोसे न रहें। आज आपका आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सलाह दी जाती है कि आज सजग रहें और सतर्क रहें। सेहत ठीक रहेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.