होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

31 May 2026 Rashifal: Scorpio Blue Moon का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना Horoscope

By Astro panchang | May 31, 2026

आज यानी की 31 मई 2026 को अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है। जिसको स्कॉर्पियो ब्लू मून के रूप में जाना जा रहा है। ज्योतिष और खगोल विज्ञान की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण और दुर्लभ घटना है। जब किसी एक महीने में दो पूर्णिमा पड़ती है, तो उसी महीने की दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। इस बार चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेगा। इसलिए इसको स्कॉर्पियो ब्लू मून कहा जा रहा है।

इस ज्योतिष और खगोलीय घटना का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। जिनमें कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों पर क्या असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। व्यापार में नए ऑर्डर या फिर बड़े अवसर के मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि

आज का दिन साझेदारी और दांपत्य सुख में वृद्धि लेकर आएगा। करियर में मान-सम्मान और नई तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस में नई शुरूआत करने के लिए सही समय है। अविवाहितों के लिए विवाह के अवसर बनेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में सफलता का है। करियर में प्रमोशन और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी आपके काम की सराहना की जाएगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। मानसिक शांति के लिए अच्छा दिन है।

कर्क राशि

आज करियर में नए विचार और योजनाएं सफलता दिलाएंगी। बिजनेस में निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे और धन का आगमन होगा। पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रगति मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का समय अनुकूल है। मित्रों के साथ मिलकर व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं। लंबे समय से अटकी हुई संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कन्या राशि

आज आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल तरक्की के तौर पर मिलेगा। बिजनेस में की गईं यात्राओं से बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरती चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ और वाणी के प्रभाव का रहेगा। करियर में तार्किक क्षमता और व्यवहार आपको सफलता दिलाएगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और सेहत अच्छी रहेगी। 

वृश्चिक राशि

आपकी ऊर्जा और व्यक्तित्व में निखार होगा। करियर में एकाग्रता और कड़ी मेहनत सफलता की ओर ले जाएगी। बिजनेस में विस्तार के मौके मिलेंगे और आर्थिक लाभ होगा। पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।

धनु राशि

आज का दिन सावधानी और खर्चों में कंट्रोल रखने का दिन है। करियर के सिलसिले में विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। बिजनेस में जोखिम भरा निवेश करने से बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अभी और मेहनत करनी होगी।

कुंभ राशि

आज का दिन करियर में ऊंचाई और कार्यस्थल पर वर्चस्व का है। आज आप महत्वकांक्षी बनेंगे और नौकरी में गुणवत्ता आपको पदोन्नति और सम्मान दिया सकती है। बिजनेस में स्थिरता आएगी और व्यापार के विस्तार के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई गिफ्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद से कोई जरूरी काम समय पर पूरा होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.