आज यानी की 11 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिक मास की एकादशी तिथि है। आज भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेगा और रेवती नक्षत्र का योग बनेगा। ऐसे में 11 जून का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छे मौके ला सकता है और कुछ राशियों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 11 जून का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के अंदर आज गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। मन में कुछ नया करने की प्रेरणा होगी। जिसका असर आपके काम और बिजनेस दोनों पर नजर आएगा। अधूरे काम पूरे होंगे और कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा। नई पार्टनरशिप के लिए थोड़ा रुकना चाहिए। पिताजी की सेहत खराब रह सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का मान थोड़ा उलझा रह सकता है। काम को लेकर डर या असमंजस रहेगी। लेकिन धैर्य आपकी ताकत बनेगा। किसी की बातों में आकर जल्दबादी में किसी तरह का फैसला न लें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी। आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे और भविष्य को लेकर भी कॉन्फिडेंट रहेंगे। ससुराल पक्ष से मुलाकात रिश्तों में मिठास लाएगी। परिवार की बातों को सिर्फ घर तक ही सीमित रखें। पुरानी गलतियों से मिली सीख काम आ सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। वरिष्ठ लोगों का साथ मिलेगा और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और किसी काम में रुकावटें नहीं आएंगी। दूसरों के मामले में ज्यादा दखल देने से बचना चाहिए। किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को संतुलन और सावधानी दोनों की जरूरत होगी। संतान की संगति पर नजर रखें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। पुराने लेन-देन का बोझ कम होने से सुकून महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मानसिक मजबूती मिलेगी और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विरोधियों पर अपनी पकड़ मजबूत रखेंगे। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के लिए नौकरी और व्यापार दोनों के लिहाज से दिन अच्छा है। सेहत में सुधार महसूस होगा। उधार देने से बचना चाहिए। कार्यस्थल में अपनी बातों को साफ-साफ रखें। पुरानी गलतियों से मिली सीख आपके काम आ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य का है। रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन आपको जिम्मेदारियों को टालने से बचना चाहिए। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आसपास के लोगों की नियत को पहचानें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। बड़े फैसले आसानी से ले पाएंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में कागजी प्रोसेस को ध्यान से पूरा करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम वाला है। समझदारी से किया गया निवेश अच्छा फायदा दे सकता है। बिजनेस में सफलता मिलने के संकेत हैं। रुका या फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आपकी मीठी वाणी से कई काम बनेंगे।