होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

13 May 2026 Rashifal: अपरा एकादशी पर राजयोग, Mercury Gochar इन 5 राशियों को देगा Success और Good Luck

By Astro panchang | May 13, 2026

आज यानी की 13 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। आज अपरा एकादशी व्रत के साथ राजयोग का संयोग बन रहा है। वहीं कृतिका नक्षत्र में बुध ग्रह का प्रवेश कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। इसके साथ ही 13 मई को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और रेवती नक्षत्र रहेगा। वहीं मीन राशि में चंद्रमा को गाचर रहेगा। तो आइए जानते हैं कि 13 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की किस्मत आपके दरवाजे पर नए अवसरों की दस्तक दे सकती है। पैसों से जुड़े फैसले समझदारी के साथ लेंगे, तभी लाभ की राह खुल सकती है। आपके काम का जोश लोगों को प्रभावित करेगा। सेहत को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। छोटी सावधानी आपको बड़ा फायदा दे सकती है।

वृषभ राशि

आज इस राशि के जातकों की योजनाएं सफल हो सकती हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। यात्रा से जुड़ी कोई जानकारी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। गुस्से और बहस से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

मिथुन राशि

आज आप खुद को बेहतर बनाने के मूड में रहेंगे और यह सोच आपको आगे बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह लोगों को प्रभावित करेगी और वरिष्ठ भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरा रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर से जुड़ी कोई खास खरीददारी मन को खुश कर सकती है। किसी मित्र की मदद करके आपको आत्मसंतोष मिलेगा। पुराने पैसों या लेन-देन का मामला फिर से सामने आ सकता है। जिसको आप समझदारी के साथ सुलझाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मेहनत का सुनहरा फल मिलने वाला है। निवेश और व्यापार दोनों में लाभ के अच्छे संकेत हैं। प्रेम जीवन में अपनापन और रोमांस बढ़ेगा। वहीं सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता झुकाव आपके मन को शांति देगा।

कन्या राशि

आज इस राशि के लोगों की मेहनत और लगन आपको भीड़ से अलग पहचान दिला सकती है। नौकरी में तारीफ मिलेगी और स्टूडेंट्स पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। रिश्तों में समझदारी और मीठी वाणी से कई समस्याएं दूर होंगी। विरोधियों से सावधान रहना चाहिए।

तुला राशि

आज समझदारी से लिया हर फैसला भविष्य को मजबूत बना सकता है। नई योजनाएं व्यवसाय फायदा देने लगेंगी। गुस्से और टालमटोल से दूरी बनाकर रखना चाहिए। क्योंकि यह आपके सफलता की चाबी होगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर रखना होगा।

वृश्चिक राशि

आज आपको न सिर्फ पैसों बल्कि सेहत के मामले में भी सतर्क रहना चाहिए। पुराने विवाद खत्म होने से मन में सुकून रहेगा। परिवार का माहौल बेहतर होगा। हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है और किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।

धनु राशि

आज इस राशि के जातक जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। सम्मान या कोई पुरस्कार मिलने से मन गर्वित रहेगा। व्यापार की उलझनें सुलझ सकती हैं। वहीं स्टूडेंट्स को पढ़ाई के तनाव से राहत मिल सकती है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को हर कदम सोच-समझकर उठाएं। मन में चल रही उलझनों को शांत दिमाग से सुलझाना चाहिए। नए काम की योजना भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। विवादों से दूरी बनाकर रखें।

कुंभ राशि

आज छोटी-छोटी चुनौतियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना जरूरी है। क्योंकि आपके खिलाफ कोई माहौल बना सकता है। पुरानी गलती से मिली सीख आपको आगे के लिए मजबूत बनाएगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की पॉजिटिव सोच और एनर्जी हर काम में चमक बिखेर सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यवसाए में लंबी योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.