होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Daily Horoscope: मिथुन राशि जोखिम भरे निवेश से बचे, कर्क और धनु को आर्थिक मजबूती

By Astro panchang | Sep 18, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 18 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 18 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों में आज उत्साह और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मुश्किल से मुश्किल काम को जोश और जज्बे के साथ पूरा करेंगे। उत्साह में आकर किसी से ऐसी बातें न कहें, जो रिश्तों में कड़वाहट पैदा करें। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है और कोई नई जिम्मेदारी को आसानी से संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी दिख रही है।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के जातकों का आकर्षण, समझदारी और क्रिएटिव सोच दूसरों से अलग पहचान दिलाने में मदद करेगी। मन की बेचैनी की वजह से नींद प्रभावित हो सकती है। मुश्किल प्रोजेक्ट को नई सोच के साथ संभाल लेंगे। पुराना धन या पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के आकर्षण और प्रभाव से लोग प्रभावित होंगे। मानसिक तनाव और अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकता है। दूसरों के दबाव में आकर कोई बड़ा वादा न करें। आज पर्दे के पीछे रहकर मेहनत करना फायदेमंद रहेगा। आज इस राशि के जातकों को जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की समझदारी सामाजिक तथा व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में आपको आगे लेकर जाएगी। करियर में नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और कार्यस्थल में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का ध्यान करियर, भविष्य की योजनाओं और आर्थिक सुरक्षा पर केंद्रि रहेगा। बीच-बीच में आत्मविश्वास की कमी या अकेलेपन का एहसास आपको परेशान कर सकता है। खुद पर संदेह न करें और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहें। नौकरी में बदलाव, प्रमोशन या किसी नए प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कन्या राशि

आज इस राशि के जातकों भावनाओं को संभालने की क्षमता, समझदारी और व्यवस्थित तरीके से काम करने की आदत इनको सफलता के नजदीक ले जाएगी। किस्मत का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में किसी को पैसा उधार नहीं दें। किसी भी पेपर को बिना पढ़े साइन न करें। आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक अपने संतुलित व्यवहार और समझदारी से निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच तालमेल बनाने में कामयाब होंगे। उलझी हुई परिस्थितियों को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। अकेले रहने की इच्छा आपको उदास कर सकती है। जीवनसाथी या पार्टनर से बातचीत करते समय अहंकार और जल्दबाजी से बचें। पर्दे के पीछे की गई मेहनत वरिष्ठों की नजर में आएगी।

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के जातकों के अंदर ऊर्जा, उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। करीबी व्यक्ति या पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। कमाई अच्छी रहेगी, लेकिन बचत करना जरूरी होगा।

धनु राशि

आज धनु राशि के जातकों को करियर मोर्च पर खुद की चमक देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से साख मजबूत होगी। सहकर्मियों या जूनियर से बातचीत करने के दौरान लहजे और रवैये का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और कानूनी मामले का समाधान आपके पक्ष में आ सकता है।

मकर राशि

आज इस राशि के जातकों को आत्मविश्वास, भाग्य और मानसिक स्पष्टता का साथ मिलेगा। रचनात्मक सोच और तेज बुद्धि से कई काम उम्मीद से बेहतर तरीके से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास और दृढ़ता अधिक रहेगी। शोध और गहराई से किए गए कामों में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि

आज इस राशि के जातकों का दिमाग शोध, गहरी सोच और भविष्य की रणनीति को बनाने में व्यस्त रहेगा। किसी भी जटिल परिस्थिति को समझने और उसका समाधान खोजने की क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का ध्यान साझेदारी, संपर्क और मिलकर काम को पूरा करने में रहेगा। घर-परिवार का शांत वातावरण आपको भावनात्मक रूप से मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और प्रशासनिक क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक रूप से आगे बढ़ने की इच्छा रहेगी। लगातार काम करने से थकान बनी रह सकती है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.