होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

11 September 2026 Rashifal: ग्रहों के Gochar transit से बदलेगी किस्मत, जानें Love Life और Job का हाल

By Astro panchang | Sep 11, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 11 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। चंद्रमा कर्क राशि में तो सूर्य सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 11 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज धन की जरूरत महसूस हो सकती है। आमदनी के स्त्रोत मजबूत होंगे और निवेश करने का मन बना सकते हैं। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। व्यापार में स्थितियां अच्छी दिख रही हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। आपका प्रिय व्यक्ति आज आपके बेहद करीब रहेगा। बिजनेस और कामकाज के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के मन में अनावश्यक चिंताएं बनी रह सकती हैं। बेचैनी की वजह से आंखों में या सिरदर्द की परेशानी महसूस हो सकती है। व्यापार में अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको प्रेम से जुड़े मामलों में परिस्थितियों का साथ मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का मन आज उदास रह सकता है। इसलिए खुद पर एक्स्ट्रा दबाव न डालें। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अच्छा है, कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की आज व्यापार और कामकाज में स्थिति मजबूत रहने वाली है। किसी पुराने कानूनी कोर्ट-कचहकी के मामले में राहत मिलने की संभावना बन रही है। सेहत में सुधार होगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को प्रेम के मामले में दिल को आज कोई खास खुशी मिल सकती है। यात्रा का योग बन रहा है और आज इन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। परिस्थितियां पूरी तरह से आपके अनुकूल नहीं हैं। इसलिए जल्दबाजी और लापरवाही से बचना चाहिए। वाहन सावधानी के साथ चलाएं और सेहत का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी या कामकाज की परिस्थितियों में किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत, प्रेम और व्यापार तीनों मोर्चों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज अपने शत्रुओं और विरोधियों को दबाव में बनाए रखेंगे। हालांकि कुछ बेचैनी या व्यवधान से मन परेशान रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। आज इस राशि के लोगों को व्यापार में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। सेहत अच्छी बनी रहेगी। लेकिन प्रेम जीवन के मामले में स्थिति सामान्य से थोड़ी कमजोर है। व्यापार के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आपको उम्मीद से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के जातकों को मकान, वाहन या जमीन से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज मेहनत और साहस दोनों रंग लाएंगे। नौकरी और रोजगार में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए भी सफलता के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर कामकाज और व्यापार के लिहाज से आज का दिन काफी शुभ है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.