होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

November 4 Horoscope: ग्रहों के प्रभाव से कई राशियों को Business और नौकरी में मिलेगा बड़ा फायदा

By Astro panchang | Nov 04, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 04 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 04 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों, सुकून और सकारात्मकता से भरा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा या किसी नए कोर्स से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ तरक्की भी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में कोई जरूरी काम सौंपा जा सकता है। जिसमें आप अपनी योग्यता को साबित करने का मिलेगा। आप अपनी ईमानदारी, मेहनत और काम के प्रति समर्पण वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा। लंबे समय से अगर घर लेने का सपना पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि

आज इस राशि के जातक पूरे उत्साह के साथ अपने काम को आगे बढ़ाने में जुटे रहेंगे। समय पर जिम्मेदारियां पूरी करने की कोशिश अच्छी हो सकती है। आपकी मधुर वाणी और विनम्र व्यवहार लोगों को अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। ऑफिस में अपनी प्राथमिकता स्पष्ट रखें और एक समय पर एक ही काम पर ध्यान केंद्रित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अपने लक्ष्य से भटकने की जहह पूरी एकाग्रता के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयास और अनुशासन आपको सफलता के करीब ले जा सकते हैं। किसी भी काम में मनचाहा परिणाम पाने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को उत्साह के साथ-साथ समझदारी से भी करना होगा। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर खरीददारी करनी चाहिए। साथी के साथ अच्छे पल बिताने से रिश्तों में ताजगी आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरा करने के लिए अच्छा दिन है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बड़े बदलाव के पीछे भागने की जगह मौजूदा परिस्थितियों को संभालने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी चल रही है, तो वह बातचीत के जरिए हल हो सकता है। किसी समस्या को मन में दबाकर न रखें बल्कि उनका शांतिपूर्वक समाधान निकालें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। किसी अहम काम में अंतिम समय पर रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान हो सकता है। लेकिन धैर्य बनाए रखें। व्यापार करने वालों को किसी भी सौदे या समझौते पर आखिरी मुहर लगाने से पहले अच्छे से शर्तों को जांच लें। पारिवारिक संबंधों में विवेक से काम लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के सामने कुछ परेशानियां और उलझने सामने आ सकती हैं। हालांकि धीरे-धीरे मुश्किलें हल होने लगेंगी। विदेश यात्रा करने से विदेश से जुड़े काम को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। किसी जरूरी यात्रा पर जा रहे हैं, तो पहले सभी डॉक्यूमेंट्स और व्यवस्थाओं पर पहले ध्यान दें। ऑफिस में चलने वाली परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज साझेदारी में काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी के साथ मिलकर कोई योजना बना रहे हैं, तो आपसी तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी या प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकती हैं। सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे, तो आपका दिन बेहतर होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों, उपलब्धियों और आगे बढ़ने के नए अवसरों से भरा रह सकता है। करियर में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से किसी मौके का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको अपनी तैयारी मजबूत रखें। दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप न करके अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को आज अपनी सेहत सबसे ऊपर रखना होगा। कामकाज में व्यस्तता और खानपान और लाइफस्टाइल करने से छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है। समय पर भोजन और आराम करें। ऑफिस में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करेंगे। अचानक और एक साथ कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इसलिए प्राथमिकता के हिसाब से कामों को चुनें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर कामकाज का दबाव ज्यादा रह सकता है। मेहनत और आत्मविश्वास चुनौतियों का सामना करने की ताकत देंगे। ऑफिस में आपके कामों की सराहना हो सकती है। मुश्किल कामों आसानी से बनेंगे। आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। कानूनी मामलों में किसी तरह की लापरवाही न करें।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.