By Astro panchang | Nov 19, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 19 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 19 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। किसी पुराने का अच्छा रिजल्ट मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों को आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। ऑफिश में कोई पुराना मामला फिर से सामने आ सकता है। ऐसे में घबराने की जगह उसको सुलझाने का प्रयास करें। अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करें और किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें।
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बातचीत और नए संपर्क बनाने के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त या सहकर्मी से ऐसी जानकारी मिल सकती है। जो आपके काम आ सकती है। कारोबार और नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन काफी अच्छा है।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार और निजी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने वाला है। घर से जुड़ा कोई जरूरी काम आपके सामने आ सकता है। कारोबार या नौकरी में भावनाओं में बहकर कोई फैसला न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके काम आ सकती है।
सिंह राशि के जातकों को आज अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में पुराने संपर्कों से आपको फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि आज इन जातकों को किसी के साथ बिना वजह के मुकाबले में आने से बचना चाहिए।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी योजनाओं और काम को सही तरीके से करने का है। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके द्वारा की गई छोटी सी गलती आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। इसलिए आज अपने हर काम को ध्यान से करें।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी में तालमेल बनाने का है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में दूसरों की राय को सुनने से आपको कोई नया रास्ता मिल सकता है। किसी भी काम को फौरन करने की हामी न करें।
वृश्चिक राशि के लोगों को आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है, जिस कारण आपकी बनी-बनाई योजना प्रभावित हो सकती है। इसलिए परेशान होने की जगह दूसरा रास्ता तलाश करें। आर्थिक मामलों में किसी के कहने पर जल्दबाजी में फैसला न लें।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई योजनाओं को बनाने और भविष्य के बारे में सोचने का है। पढ़ाई या कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है। अगर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो पहले जरूरी कागजात जांच लें।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। कामकाज में लगातार मेहनत करनी होगी। किसी पुराने काम को पूरा करने में उम्मीद से अधिक समय लग सकता है। इसलिए धैर्य बनाए रखना चाहिए। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज इन जातकों में आत्मविश्वास और अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने की क्षमता बढ़ सकती है। किसी नई योजना पर चर्चा हो सकती है। सहकर्मियों और मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं पर कंट्रोल रखने और समझदारी से फैसले लेने वाला है। कामकाज में कुछ बदलाव का मन बना सकते हैं। किसी पुराने परिचित से बातचीत के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काम आ सकती है।