आज यानी की 06 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिष के लिहाज से सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। आज ग्रहों की स्थिति का असर आर्थिक स्थिति, नौकरी-व्यापार, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है, अटका हुआ काम पूरा हो सकता है और यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। तो वहीं कुछ राशि के लोगों को आर्थिक, सेहत, परिवार और जरूरी फैसलों में सतर्क रहने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं 06 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहने वाला है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिलने वाली खबर सुनकर आपका मन उदास हो सकता है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप आपको फायदा दे सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें वरना बजट बिगड़ सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। घर में किसी शुभ कार्य की तैयारी से उत्साहभरा माहौल हो सकता है। ऑफिस में आपकी ईमानदारी और मेहनत से बॉस प्रभावित होंगे। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। किसी जरूरी काम की शुरूआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपकी जुबान आपके लिए अच्छी और बुरी दोनों बन सकती है। इसलिए बोलने से पहले थोड़ा सोचें। आपका मनमौजी रवैया घरवालों को परेशान कर सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पर्सनल जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। संतान के साथ बिताए गए समय से प्यार और अपनापन बढ़ेगा। अचानक से पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आज आपका संयम और समझदारी आपको हर परेशानी से निकाल सकती है।
सिंह राशि
इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परीक्षा का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक आने की संभावना है। ऑफिस में बॉस आपसे प्रभावित हो सकते हैं। धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अपनी कमजोरियों को पहचानें और उनमें सुधार करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा मौका मिल सकता है। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपकी समझदारी से आप हर मुश्किल को पार कर लेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज आपकी मेहनत सबसे बड़ी ताकत बनेगी। सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ आज किसी अहम फैसले पर चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसरों से भरा रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में बड़ा लाभ करवा सकती है। जरूरत के समय मदद मिलने से मन को राहत मिलेगी। लाइफस्टाइल में बदलाव और नई खरीददारी से मन उत्साहित रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत बेकार नहीं होगी। आय बढ़ाने के नए साधनों पर ध्यान केंद्रित करें। माता-पिता के आशीर्वाद से अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
मकर राशि
आज मकर राशि के जातकों के सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। लेकिन आप समझदारी के साथ हर काम को सही तरह से कर लेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। लंबी यात्रा को टालना सही रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा करें। आज उधार दिया हुआ पैसा फंस सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज धैर्य के साथ काम लेना चाहिए। समझदारी से काम करने से हर मुश्किल आसान हो जाएगी। जीवनसाथी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है। संतान की संगति पर नजर रखना जरूरी है। परिवार की समस्याओं को घर के अंदर सुलझाएं।