होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

30 June 2026 Rashifal: ग्रहों की चाल बदलेगी 4 राशियों की तकदीर, जानें अपना Zodiac Sign

By Astro panchang | Jun 30, 2026

आज यानी की 30 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन-लाभ, करियर में प्रगति और रिश्तों में मिठास लेकर आ रहा है। तो वहीं कुछ राशियों को घर-परिवार और सेहत से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधानी रखनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज ग्रहों की चाल मेष से लेकर मीन सभी राशियों पर किस तरह का असर डाल रही है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज अपनी सेहत पर प्राथमिकता दें। अगर किसी पुरानी परेशानी को नजरअंदाज कर रखा है, तो वह दोबारा ध्यान मांग सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे और लंबे समय से चली आ रही चिंता अब धीरे-धीरे खत्म होगी। अविवाहित लोगों की किसी से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि

आज इन लोगों की वाणी चुनौती भी बन सकती है और सबसे बड़ी मित्र भी। इसलिए बोलने से पहले एक बार जरूर सोचें। छोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। अनावश्यक विवाद आपकी ऊर्जा और समय दोनों प्रभावित कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण बनाकर चलें। आज धैर्य ही आपको विजेता बनाएगा।

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पढ़ाई में स्टूडेंट्स को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन लगातार प्रयास ही आपको सफलता की ओर ले जाएगी। संपत्ति या घर खरीदने का सपना हकीकत हो सकता है।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के लोगों को धैर्य अपना सबसे बड़ा हथियार बनाना होगा। क्रोध में लिया छोटा सा निर्णय बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। जीवनसाथी की सलाह को हल्के में न लें। परिवार के साथ किसी शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों पर भरोसा रखना होगा।

सिंह राशि

आज का दिन खुशनुमा पलों को साथ लेकर आया है। आय बढ़ाने के लिए उठाया गया कोई कदम भविष्य में लाभ देगा। माता-पिता के सहयोग से आत्मविश्वास को नई ऊंचाई मिलेगी। संपत्ति संबंधी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में शांत रहकर मतभेद को सुलझाएं।

कन्या राशि

इन जातकों के अंदर छिपी रचनात्मकता पूरी चमक के साथ सामने आ सकती है। नई योजनाएं और नए विचार से आपके काम को नई दिशा मिलेगी। किसी अनुभवी की सलाह आपके काम आएगी। समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने के योग हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को आज वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। लंबे समय से जिस काम को लेकर परेशान थे, उसमें प्रगति मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और किसी को उधार देने से बचना चाहिए। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन है। नए लोगों से मुलाकात आपकी पहचान और प्रभाव को बढ़ा सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपको आराम और सुविधाओं का स्तर बढ़ा हुआ महसूस होगा। पिछले दिनों से जो चिंताएं बनी हुई थीं, वह अब धीरे-धीरे खत्म होंगी। नौकरी में आ रही किसी समस्या को सुलझाने के लिए सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्य कोई सलाह दे सकते हैं, जो भविष्य में मूल्यवान साबित होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के प्रयास आज रंग लाते दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें थीं, तो वह दूर हो सकती हैं। मेहनत और समर्पण आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। पुराने लेन-देन को सुलझाने का अनुकूल समय है। नए लोगों से पहचान बढ़ेगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

मकर राशि

आज मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों के सितारे आपके पक्ष में हैं। धन और समृद्धि के संकेत हैं और व्यापार में लाभ की संभावना है। किसी यात्रा या मुलाकात के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा करना ठीक नहीं है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुकून और मधुरता लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा मतभेद दूर होगा। मन हल्का होगा और परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। माता की सेहत को लेकर आज चिंता बनी रह सकती है।

मीन राशि

आज आपका अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने पर अधिक जोर रहेगा। आपका स्वभाव कई बार जल्दी प्रतिक्रिया देने वाला रह सकता है। इसलिए परिवार के साथ बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कार्यों को करने से बचें। सरकारी कामों में आने वाली रुकावट दूर होगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.