ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज यानी की 30 मई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कई शुभ और राजयोगों का संगम अपने साथ लेकर आ रहा है। आज ग्रहों की विशेष स्थिति आनन्दादि योग, वाशि योग, सुनफा योग के साथ-साथ लक्ष्मीनारायण योग, शिव योग और शंख योग का महासंयोग बन रहा है। तो आइए जानते हैं 30 मई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए 30 मई का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रहने वाला रह सकता है। काम अधिक रहेगा, इस कारण थकान महसूस हो सकती है। मेहनत का फल मिलेगा और घर के लोगों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, बेवजह खर्च करने से बचना चाहिए।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, वहीं नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा और रिश्तों में प्यार और विश्वास बना रहेगा। खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बदलाव ला सकता है। काम बढ़ सकता है और फायदा मिलेगा। रिश्तों में पहले से ज्यादा आपकी समझ बढ़ेगी और जो लोग अकेले हैं, उनकी किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। अधिक तनाव लेने से बचना चाहिए।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों की पहचान और इज्जत बढ़ेगी। ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे और परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। वहीं पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस और नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे, हालांकि गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताएंगे, तो मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रिश्तों में प्रेम और मिठास बना रहेगा। पैसा धीरे-धीरे बढ़ेगा और सेहत भी पहले से अच्छी महसूस होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस दौरान शांत रहकर काम करना चाहिए। आपको छोटी-छोटी बातों में परेशान होने से बचना चाहिए। वहीं रिश्तों में समझदारी बरतना जरूरी होगा। खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में फायदा मिलने के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला समय रहने वाला है। काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन परेशान न हों। क्योंकि धीरे-धीरे काम बनते जाएंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है, रिश्तों में बेवजह की बहस करने से बचना चाहिए।
मकर राशि
इस राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस और नौकरी दोनों में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। पैसों के लिहाज से स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं सेहत सामान्य रहने वाला है।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। काम अधिक रह सकता है। वहीं रिश्तों में धैर्य रखना जरूरी है, पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी होता रहेगा। सेहत को लेकर बरती गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और पैसों की स्थिति भी बेहतर होगी।