होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: ग्रहों का महासंयोग! सूर्य-मंगल युति से इन राशियों को Career, Money में मिलेगा बड़ा उछाल

By Astro panchang | Feb 13, 2026

मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति और कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, करियर और रोमांस में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आज यानी की 13 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। वहीं गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इससे कुछ राशियों को धन, करियर, सेहत और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। तो वहीं कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक की सभी राशियों के राशिफल के बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। मेष राशि के बिजनेसमैन को अचानक से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे। उधार पैसा मिल सकता है और स्टूडेंट्स को मेहनत के हिसाब से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। अगर आज किसी बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो परिवार वालों की राय जरूर लें। आज आपको कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए।

वृषभ राशि

आज का दिन इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपका काम में मन लगेगा और अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतरीन काम पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। रुचिपूर्ण काम करने से आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको आप पूरा कर लेंगे। आज का दिन अनुकूल है और इसका सदुपयोग करें। स्टूडेंट्स और युवाओं को किसी खास प्रोजेक्ट पर उचित सफलता मिलने की संभावना है। लवमेट के लिए भी आज का दिन ठीक है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन भर कई तरह के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालें। आज आपको नई-नई जानकारियां मिल सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नवविवाहित दंपति कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कई चुनौतियां सामने आएंगी। जिनका आप डटकर मुकाबला करेंगे। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके अंदर नया जोश और ऊर्जा रहेगी। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स की अपने विषयों को लेकर चलने वाली समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी आज उपहार दे सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। रोजगार में पदोन्नति के मौके हैं। जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाएगा। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वहीं ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ रहेगा। आपको काम करने के तरीकों में परिवर्तन लाने की जरूरत है। लवमेट एक-दूसरे को उपहार दे सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी रिश्तेदारों से मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें और सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यात्रा भी लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। अधिक सोच-विचार करने से समय निकल जाएगा। इसलिए योजना बनाने के साथ इसको फौरन लागू करने का प्रयास करें। आज खर्चों में अधिकता रहेगी और सोचा हुआ काम पूरा होगा। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के लोग जो राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा दिन है। उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले उससे जुड़ी हर जानकारी हासिल करें। इससे सफलता जरूर मिलेगी। अपना फैसला सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज एक्स्ट्रा काम की जिम्मेदारी न लें। परिवार के लिए समय जरूर निकालें।

मकर राशि

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बितेगा। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने काम पर फोकस करें। आने वाले समय में आपको मेहनत के हिसाब से सफलता मिलेगी। मकर राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आज समस्याओं का सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज पुराने सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और जरूरी कामों में लोगों का साथ मिलेगा। सही लोगों के मार्गदर्शन से अपने आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। आज उचित फैसले ले सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से चलने वाली अनबन खत्म होगी। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। वहीं दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से आपका मन खुशहाल रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों का आज का दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आत्मविश्वास बनाए रखने से काम अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके हुए काम पूरे होने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे। अपना मनोबल बनाए रखें और परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। रात को बच्चों के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.