आज यानी की 29 मार्च 2026 को धृति योग और शूल योग बन रहा है। वहीं राहु-केतु और चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर रहेगा। आज यानी की 29 मार्च को कामदा एकादशी व्रत भी किया जा रहा है। आज मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में विराजमान है। शुक्र मेष राशि में रहेंगे और चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं केतु सिंह राशि में और बृहस्पति मिथुन राशि में है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 29 मार्च 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा और करीबी का सपोर्ट मिलने से राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थान पर जा सकते हैं। ट्रैवलिंग का बिजनेस करने वाले लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आप कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।
वृषभ राशि
आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। घर में कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वीट्स के बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। बड़े भाई के सहयोग से घर संबंधी कोई सामान खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस का काम भी अच्छे से होगा। सुख-सुविधाओं से संबंधित कोई नया सामान खरीद सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आप किसी फायदेमंद सौदों से जुड़ सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पूरा दिन भाग-दौड़ में बीत सकता है। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक भी सकता है। कोई नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले लें। वैवाहिक जीवन पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखें। दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर मन लगाकर अपना काम करें। अपनी मेहनत से सभी रुकावटों को पार कर लेंगे। बाहर घूमने का प्लान आखिरी समय में कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों से संबंधित पुराना मामला सुलझ जाएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में नया निवेश कर सकते हैं। वहीं रूटीन लाइफ और स्वभाव में लचीलापन रखने से आपको फायदा होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात से बिजनेस में मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। उच्चाधिकारियों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। वहीं वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और अधिकतर काम आसानी से पूरे होंगे। अपने प्लान या प्रजेंटेशन को दोबारा चेक कर लें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आपकी प्लानिंग और सोच स्पष्ट रहेगी और अधिकारियों से अनुरोध के लिए अच्छा दिन है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, उनकी किसी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। बाहर जाते समय पर्स और मोबाइल जैसी कीमती सामना का ध्यान रखें। किसी से बेहजह की बहस न करें। नई फर्म शुरू करने में बड़े भाई से मदद मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के सामने आज खुद खुशियां चलकर आएंगी। इनकम बढ़ने के योग हैं और बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। जोकि भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आईटी क्षेत्र के लोगों को अहम संपर्क मिलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। बिजनेस में फायदेमंद और एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याएं हल होंगी और रुका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा।