होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rashifal 26 September: मेष और मकर को करियर में नए मौके, वृषभ राशि को बिजनेस में लाभ

By Astro panchang | Sep 26, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 26 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 26 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और नई उम्मीद से भरा रहने वाला है। सुबह से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में कोई शानदार मौका मिल सकता है। भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कामकाज की भागदौड़ के बीच खुद की सेहत को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के जातकों के लिए मेहनत और व्यस्तता वाला दिन रहेगा। यह मेहनत आगे जाकर बेहतर रिजल्ट देगी। बिजनेस में नया आइडिया आपको आगे बढ़ा सकता है। किसी नई योजना पर काम शुरूकर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग दिख रहे हैं।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में मजबूती और राहत मिलेगी। कमाई के एक्स्ट्रा साधन मिल सकते हैं। जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बचत पर ध्यान रखेंगे। लेकिन बातचीत के समय शब्दों का सोच-समझकर चुनाव करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को मेहनत का परिणाम मिलेगा, ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। तारीफ मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा और नई जिम्मेदारियों को अधिक उत्साह के साथ पूरा करेंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशान हल हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपने फैसलों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। काम टालने की आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे, तो अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन उलझनों के साथ शुरू हो सकता है। आप अपनी धैर्य और समझदारी से हर स्थिति से बाहर निकल सकेंगे। नए काम को शुरू करने का मन में विचार आ सकता है। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नया प्रयास कर सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं बढ़ती सुविधाओं के साथ खर्च अधिक बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज की गई नई शुरूआत सफलता और उत्साह के रास्ते खोल सकती है। कुछ अलग करने की इच्छा मजबूत होगी और सही दिशा में कोशिश आपको अच्छा लाभ दे सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतना चाहिए। काम के बीच आराम करना जरूरी है और खानपान को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी नए प्रोजेक्ट या किसी नई योजना पर काम करने से उत्साह बढ़ा रहेगा। भविष्य की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे।

मकर राशि

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। लेकिन अपनी सूझबूझ हर स्थिति को संभालने में मदद करेगी। अतीत से जुड़ी कोई बात सामने आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा मौका हाथ आ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज जीवन में प्रगति की रफ्तार बढ़ी हुई महसूस हो सकती है। घर के किसी मामले को बातचीत के जरिए सुलझाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी राहत भरा समय रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी समय रहेगा, मानसिक दबाव कम होगा औऱ पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे।

मीन राशि

आज मीन राशि के जातकों को कामों में एक नई दिशा मिलेगी। इन जातकों का आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। रिश्तों में ताजगी महसूस होगी और पुरानी गलतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। पुरानी सेहत संबंधी समस्या परेशानी दे सकती है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.