ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार शनिदेव इंसान को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं। कहते हैं कि शनिदेव खुश हो जाएं तो किस्मत चमक उठती है। वहीं जिस किसी पर भी शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है उसे ज़िन्दगी में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार को शनिदेव का दिन कहा जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है और उन्हें तेल चढ़ाया जाता है। शनिवार के दिन कुछ चीज़ों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। वहीं, कुछ ऐसी चीज़ें जिन्हें भूलकर भी शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शनिवार के दिन खरीदना अशुभ माना गया है -
सरसों का तेल
शनिवार को सरसों का तेल खरीदने से शनिदेव नाराज़ हो जाते हैं और इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। शनिवार को तेल खरीदने से किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आने का खतरा रहता है।
नमक
शनिवार को नमक खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। यह भी माना जाता है कि इससे व्यापर में घाटा, क़र्ज़, लोन, और शेयर मार्किट में लॉस हो सकता है।
कैंची
शनिवार के दिन कैंची खरीदने, उपयोग या गिफ्ट करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कैंची को हाथ लगाना भी वर्जित माना गया है। इससे घर में और दोस्तों के साथ लड़ाई होती है।
लोहा
शनिवार के दिन लोहा और लोहे से बनी कोई चीज खरीदने को अशुभ माना जाता है। इस से घर में कलह और रिश्तों में कड़वाहट आती है।
काला तिल
काले तिल का उपयोग शनिदेव के दान में किया जाता है लेकिन शनिवार को काला तिल खरीदना नहीं चाहिए। इससे इंसान की किस्मत के दरवाज़े बंद हो जाते हैं और उसे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
झाड़ू
झाड़ू लगाने से नेगेटिव एनर्जी घर से बाहर जाती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है। लेकिन भूल से भी शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इससे घर में गरीबी आती है।
काले रंग के जूते
शनिवार को काले रंग के जूते ना खरीदने चाहिए और ना ही भेंट में लेना चाहिए क्योंकि इससे पहनने वाले को हर कार्य में असफलता मिलती है और नौकरी जाने का भी खतरा होता है।
इंक
शनिवार को इंक खरीदने या इस्तेमाल करने को पढ़ाई और करियर के लिए अशुभ माना गया है। इससे पढाई में नुकसान होता है और परीक्षा में बुरा परिणाम देखने को भी मिल सकता है।