होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस राशि की लड़कियां लक्ष्य को देती हैं पहली प्राथमिकता

By Astro panchang | Feb 27, 2020

हिंदू धर्म में लोग राशिफल में बहुत विश्वास रखते हैं। आपको बता दे की किसी भी चीज को देखने का नज़रिया आपके राशि के अनुसार होता है। सिंह राशि राशि चक्र की पांचवीं राशि है, तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको धनु राशि के लड़कियों के स्वभाव और गुण के बारे में बताएंगे।

नहीं करती अपने प्यार का इजहार

कहते हैं लड़की कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं करती। कुछ ऐसा ही हाल धनु राशि की महिलाओं का होता है। उनके दिल में किसी न किसी पुरुष से प्रेम का भाव होता है लेकिन वह उसे बयां नहीं कर पाती हैं। अगर कोई पुरुष पहल करते हुए उनसे प्यार की बातें करता है तो वह बहुत जल्द मान जाती हैं और यह रिश्ता जीवनसाथी बनने तक रहता है।

बंधन में रहना पसंद नहीं

धनु राशि लड़कियां काफी आजाद खयालात की होती हैं। उन्हें किसी बंधन में बंधकर रहना पसंद नहीं होता है। इस राशि की लड़कियां जिंदगी का भरपूर आनंद लेकर जीना पसंद करती हैं।

लक्ष्य को देती हैं पहली प्राथमिकता

धनु राशि की लड़कियां अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जोशीली होती है। वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने पार्टनर का सहयोग भी चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनका साथी उनके हर कदम और फैसले में उनका साथ दे।

बड़ी सोच इनकी ताकत होती है 

धनु राशि की लड़कियों का स्वामी ग्रह गुरु होता है, इसलिए ये हमेशा बड़ा सोचती हैं और कुछ अलग करना चाहती हैं। यह बुद्धिमान होने के साथ-साथ काफी क्रिएटिव भी होती हैं, इसलिए इनके पास आइडिया की कमी नहीं होती है। 

जिससे प्यार किया उससे ही शादी

इस राशि की लड़कियों को ऐसे साथी की जरूरत होती है, की जब ये मुसीबत में हों तब वह इनका साथ दे सके। ये अपने हंसमुख स्वभाव से हर किसी का दिल आसानी से जीत लेती हैं। इनका शारीरिक आकर्षण इनके लिए बहुत मायने रखता है। 

आस्था पर होता है पूरा विश्वास

धनु राशि की लड़कियां भले ही स्वतंत्र ख्यालात की होती हों लेकिन वह आस्था पर विश्वास करना नहीं छोड़ती हैं। भगवान पर विश्वास ही इनकी ताकत होती है। वह मानती हैं कि ईश्वरीय शक्ति ही उन्हें ऊर्जा देती है और वह किसी भी मुसीबत या परेशानी का सामना करने में सक्षम हैं।

प्यार में होती हैं ईमानदार और विश्वसनीय

इस राशि की लड़कियां प्यार में पूरी ईमानदारी और विश्वसनीय होती है। वह अपने साथी के साथ किसी भी तरह का धोखा नहीं करतीं हालांकी यह समझना कई बार उनके साथी के लिए काफी मुश्किलभरा हो जाता है।

रिश्ता खत्म करने में देर नहीं

धनु राशि की लड़कियां भले ही अपनी हंसी से किसी को भी अपना दोस्त बना लेती हैं लेकिन अगर उन्हें यह दोस्ती आगे चलकर किसी तरह की परेशानी दे तो वह रिश्ता खत्म करने में जरा भी देर नहीं लगाती। इस राशि की लड़कियां एक बार जो फैसले ले लेती हैं उससे वह पीछे नहीं हटती चाहे उसके लिए उन्हें कितनी भी मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.