आज 20 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए बदलाव, अवसर और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों का चाल आज धन, रिश्तों, पारिवारिक जीवन और करियर पर खास प्रभाव डाल रही है। चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर से भावनाओं में स्पष्टता आएगी, तो वहीं कई लोग भविष्य को लेकर ऩए निर्णय ले सकते हैं। कुछ राशियों को खर्चों और रिश्तों में संतुलन बनाकर रखना होगा, तो वहीं को यात्रा और धन लाभ होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 20 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज अपने उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में आपसी समझ रहेगी। व्यापार और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से फैसला लेने से बचना चाहिए। वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों का गैर जरूरी कार्यों के प्रकि आकर्षण बढ़ेगा। स्वार्थी मित्र अपने फायदे के लिए आपकी व्यवस्थाओं का दुरुपयोग कर सकते हैं। प्रेम-संबंधों में एक-दूसरे का सम्मान करें। आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन राशि
आज आपको मित्रों से नए व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। प्रेम संबंधों में साथी की आपसे अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में खर्च को नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल होगा।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों के व्यापार में परिस्थितियों के बदलाव से चिंता बनी रह सकती है। विरोधियों को उचित जवाब दें। वहीं जीवनसाथी की राय को महत्व देना चाहिए। इस दौरान यात्रा टालना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
सिंह राशि
आज इस राशि के लोगों की व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। धन कमाने के एक से अधिक मौके मिलेंगे। भावनात्मक रिश्तों को ज्यादा महत्व देकर जरूरी कार्यों में लापरवाही न बरते हैं। वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।
कन्या राशि
व्यवस्थित कार्यशैली से कार्यों के मनमुताबिक परिणाम मिलेंगे। ग्रह कलह बढ़ने के संकेत हैं। परिवारजनों के बीच धैर्य और स्नेह की भावना बनाए रखें।
तुला राशि
पारिवारिक शांति के लिए माता पिता की भावनाओं और विचारों का सम्मान करें। कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए नए प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ना फायदेमंद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और अच्छा धन लाभ मिलने के भी योग हैं।
वृश्चिक राशि
आज आधारभूत सुविधाओं की कमी के बाद भी कार्यों के सकारात्मक परिणाम बनाए रखने की जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही परेशानी की वजह बन सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।
धनु राशि
आज आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ज्यादा थकाने या मेहनत वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। धन लाभ कम होने के बाद भी मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशि
आपके विरोधी पीठ-पीछे कुटिल योजनाएं बना सकते हैं। मित्रों के सहयोग से परेशानियां कम होंगी। घर की साज-सज्जा पर धन खर्च हो सकता है। वहीं भावनात्मक संबंधों से आपको सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। पारिवारिक कार्यों में योगदान देने से आपको सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष के विचारों से मतभेद हो सकता है, जिस कारण संबंधों में तनाव आ सकता है।
मीन राशि
आज जरूरी कार्यों में आपका उदासीन रवैया आर्थिक मामलों में तनाव की वजह बन सकता है। जल्दबादी और तत्परता से निर्णय लेने की स्थिति पर नियंत्रण करें। शुभचिंतकों की राय को महत्व देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।