होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

27 March 2026 Rashifal: चंद्रमा का गोचर, Career-Money में बड़ा उलटफेर, जानें राशि अनुसार भविष्य

By Astro panchang | Mar 27, 2026

आज यानी की 27 मार्च 2026 का दिन ज्योतिष के मुताबिक बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। यह परिवर्तन पारिवारिक जीवन, भावनात्मक संतुलन और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालेगा। ऐसे में कुछ राशियों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। तो वहीं कुछ को प्रेम और रिश्तों में स्पष्टता प्राप्त होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 27 मार्च 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अहम रहने वाला है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। नौकरी पेशा लोगों को काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आय में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता मजबूत होगी। हालांकि अपने व्यवहार पर ध्यान दें और साथ काम करने वाले लोगों को भी महत्व दें। वैवाहिक जीवन में किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है। लव-लाइफ वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप सकारात्मकता महसूस करेंगे। आप में आकर्षण रहेगा, जोकि परिवार के सदस्यों को बात सुनने के लिए विवश करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी अच्छी होगी और खर्चे भी हल्के रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन वालों को रोमांस और प्यार का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पर ध्यान देंगे और आपके प्रयास रंग लाएंगे कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल रहेगी और धन का आगमन होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी कारण से तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ वालों के लिए प्रेम में वृद्धि होगी और सुख की प्राप्ति होगी। नया मोबाइल और वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

आज इन राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों से किसी अधिकारी की मदद से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और मेहनत बहुत कुछ कहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काफी दिनों से चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों पर ज्यादा ध्यान देंगे। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा। इसलिए बीच-बीच में आराम करें। लव लाइफ वालों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति को संभालने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ वालों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में समझदारी और तेज बुद्धि बहुत काम आएगी। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा और सेहत का पूरा ध्यान रखें। वरना बीमार पड़ने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में कड़ा रवैया अपनाना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करने पर जोर देना सही रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। बेवजह की बातों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देंगे तो फायदे में रहेंगे। लव लाइफ वालों के लिए अच्छा समय है। सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति को खुश रखने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन प्यार भरा रहेगा।

धनु राशि

आज आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे और किसी पुराने मित्रों से बात होगी। पारिवारिक वातावरण अच्छे रहेगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में किसी का ज्यादा बातूनी रवैया परेशान कर सकता है। व्यापारियों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लवलाइफ वालों को किसी कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और अटके हुए काम पूरे होंगे। अटके हुए काम बनेंगे और आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। तेज गति से कारोबार बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा और संतान के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। मित्रों के साथ घूमने जाने पर मन प्रसन्न रहेगा। बैंक से कर्ज लेकर कोई नया काम शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो यह शुभ समय रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज कामकाज को लेकर मजबूत इरादे रखेंगे। लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की स्थिति ठीक रहेगी। आमदनी अच्छी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। किसी प्रियजन के आने से परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.