होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

27 August 2026 Rashifal: 27 अगस्त को कुंभ राशि में Moon Transit, जानें सभी Zodiac Signs पर क्या होगा इसका बड़ा असर

By Astro panchang | Aug 27, 2026

आज यानी की 27 अगस्त 2026 को दोपहर के समय चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि के लोगों को नए विचारों को समझने और लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने का मन बनेगा। ग्रह-नक्षत्रों के गोचर के लिहाज से आज का दिन काफी खास रहने वाला है। कुछ राशि के लोगों को दफ्तर के रिश्तों और खर्चों में संभलकर चलने का दिन है। तो आइए जानते हैं कि 27 अगस्त 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज मेष राशि के घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं। जिससे पुरानी चिंताओं को मन भूल जाएगा। व्यापार में धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। बातचीत के दौरान स्वभाव मे अहंकार न आने दें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकती हैं। समाज में इन लोगों का मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को बेवजह के खर्चों से बचना चाहिए। अपने बजट का खास ध्यान रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आज इन जातकों को वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से कई काम बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा। जिससे आपसी तालमेल बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बात करते समय संयम न खोएं।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातकों का मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार में धन लाभ बढ़ने की योजनाएं बना सकती हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार में अपने स्वभाव को विनम्र रखें। विरोधी शांत रहेंगे और इस दौरान किसी तरह की यात्रा से बचें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के परिवार से पुराने विवाद दूर होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। वहीं प्रियजनों से अनबन हो सकती है। किसी को पैसे उधार न दें।

वृश्चिक राशि

करियर और बिजनेस में वृश्चिक जाति के लोगों के लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। यह समय अपने ज्ञान और कौशल को निखारने का है। भविष्य के लिए नई योजनाएं तैयार करें। जल्दबाजी में किसी तरह का बड़े आर्थिक निवेश न करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए थोड़ा संभलकर चलने का दिन है। किसी से बिना वजह का वाद-विवाद हो सकता है। कर्ज या उधार लेकर कोई नया काम शुरू न करें। दांपत्य जीवन में मतभेद न बढ़ने दें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज मन बेचैन रह सकता है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। जो काम आपके हाथ में है, उसको पूरी एकाग्रता के साथ पूरा करें और दूसरों के विचारों पर ध्यान मत दें। आज मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के जातकों को किसी दूर के रिश्तेदार से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज इन जातकों को बड़ा व्यापारिक सौदा करने से बचना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समय का सही उपयोग करें और अपने लक्ष्यों को पूरा करें। व्यापार में धन लाभ की स्थिति बन रही है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च हो सकता है। शत्रुओं को कमजोर न समझें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.