आज यानी की 20 मार्च 2026 का दिन ब्रह्मांडीय दृष्टिकोण से काफी अहम रहने वाला है। मीन राशि में मौजूद ग्रहों के विशेष जमावड़े और बुध ग्रह की वक्री स्थिति की बीच आज का दिन आत्मचिंतन और भविष्य की ठोस योजनाएं बनाने का मौका लेकर आया है। हालांकि कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, तो वहीं कुछ राशियों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। तो आइए जानते हैं 20 मार्च 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
कानूनी मामलों के कारण तनाव रहेगा। योजनाओं में निवेश से पहले गंभीरता से विचार करें। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश हो सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वह आपको उम्मीदों से ज्यादा फायदा देंगे।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। किसी कन्या को कपड़े का दान करें। सफलता पाने के लिए व्यर्थ के झगड़ों से बचना चाहिए।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक आज खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी हों। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज सच्चा प्यार मिल सकता है। इसके लिए आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में बाहरी मौके मिल सकते हैं। शोहरत बढ़ेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
सिंह राशि
इस राशि के जातक अपनी मेहनत के जरिए परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। बिजनेसमैन किए नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। वहीं मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को वित्तीय मामले और बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। मां की बीमारी आपको परेशान कर सकती है। ऑफिस का माहौल आपके लिए मुश्किल भरा रह सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
तुला राशि
आज इन जातकों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जो आस लगा रखी है, वह पूरी हो सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। ऑफिस में सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है।
धनु राशि
इस राशि के जातक आज अच्छा पैसा कमाएंगे। खर्च में इजाफा हो सकता है। दोस्त और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। विवादित मुद्दों को उठाने से बचना चाहिए। नए विचार आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
मकर राशि
इन जातकों को सफलता पाने के लिए परिश्रम करना होगा। नौकरी के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है औऱ किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा और कारोबार में आने वाली दिक्कतें खत्म होंगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो बिजनेस में आपको फायदा कराएगा।
मीन राशि
व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ के संकेत दे रहे हैं। आज अचानक आने वाली जिम्मेदारी योजनाओं में रुकावट आ सकती है। आज आपको एहसास हो सकता है कि आप खुद के लिए कम और दूसरों के लिए ज्यादा काम कर पा रहे हैं।