होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Mangal Gochar 2026: इन 3 Zodiac Signs पर मंगल का प्रकोप, Career-Finance में बढ़ेंगी मुश्किलें

By Astro panchang | Feb 07, 2026

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा दिया गया है। मंगल ग्रह अभी मकर राशि में विराजमान हैं। यहां से निकलकर मंगल जल्द ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसको ज्योतिष में मुख्य गोचरों में गिना जाता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। मंगल का शुभ प्रभाव जातक को निडर और साहसी बनाता है। वहीं शनि को न्याय का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि अब मंगल और शनि में मित्रता का भाव नहीं है, इसलिए मंगल का कुंभ राशि यानी की शनि की राशि में आने से कुछ राशि वालों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है।

इसके साथ ही इन राशि के लोगों के करियर में बाधाएं, निवेश तनाव और नकारात्मक प्रभाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुंभ राशि में कब मंगल का गोचर होगा और इस गोचर से किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि में मंगल का गोचर

ज्योतिषियों के मुताबिक 23 फरवरी 2026 की सुबह 11:33 मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इससे कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि

मंगल का गोचर वृषभ राशि वाले लोगों के लिए कुछ परेशानियों भरा हो सकता है।
मंगल का गोचर आपके 10वें भाव में होने जा रहे हैं, जिससे धन खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
इसलिए सलाह दी जाती है कि किसी से मांगकर वाहन न चलाएं।
वहीं धन से संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्कता जरूर बरतें।
कामकाज को लेकर आपमें असंतोष की भावना पैदा हो सकती है।
परिवारवालों की किसी बात पर बहस हो सकती है, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के चौथे भाव में मंगल प्रवेश करेगा।
इस गोचर से इन राशि वालों के रिश्ते में तनाव बढ़ेगा और आप पुरानी बातों को लेकर भी परेशान हो सकते हैं।
वहीं छोटी-छोटी बातों से तनाव या चिढ़ महसूस हो सकती है।
अपने किसी विरोधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।
किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
इन जातकों को दोस्तों की ओर से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
वहीं परीक्षा से जुड़ी समस्याएं तनाव पैदा करेंगी।

कुंभ राशि

बता दें कि कुंभ राशि के पहले/लग्न भाव में मंगल गोचर करने जा रहे हैं।
तरक्की की राह में बाधाएं झेलनी पड़ सकती है और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आपको किसी भी तरह के बड़े फैसलों को लेने से बचना चाहिए।
माता-पिता की सेवा में कुछ समय बिताएं।
सलाह दी जाती है कि प्रेग-प्रसंग में दिखावे और उतावलेपन से बचना चाहिए।
नई नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं।
वहीं स्टूडेंट्स को ज्यादा प्रयास करने होंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.