आज यानी की 15 फरवरी 2026 को मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। मेष, वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के जीवन में खास पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं आज महाशिवरात्रि भी है, जोकि देवों के देव महादेव को समर्पित है। आज वरीयान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, व्यातीपात योग, विडाल योग और आडल योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ग्रहों के गोचर और योग का महाशिवरात्रि के दिन सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप पॉजिटिव सोच से उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने और रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में सहयोग करके खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इंप्रेस होंगे। इस दौरान अच्छा गिफ्ट मिलेगा। आज अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी नहीं आने दें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाएंगे। किसी भी काम में दूसरों की मदद की उम्मीद न रखें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें, इससे निश्चित ही आपको फायदा होगा। वित्तीय मामलों को लेकर किया गया फैसला फायदेमंद होगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं पारिवारिक सामंजस्य से किसी समस्या का हल निकल सकता है। मन में निगेटिव बातें न आने दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन नई उमंग लेकर आएगा। मिथुन राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेंगी। वहीं दूसरों की बातों में न आएं और अपने फैसलों को प्राथमिकता देंगी। काम को लेकर परिवार वाले तारीफ करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सेविंग की आदतों को अपनाएं, आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव की जरूरत है। आज इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का अच्छा समय है। परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बीतेगा। आज मनोरंजन का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और स्वयं को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। कोई शुभ संदेश मिल सकता है, जिससे आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। ओवरटाइम कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और किसी काम में उनकी मदद मिलेगी। आप कुछ नए विचारों पर काम कर सकते हैं। यह विचार आपको अच्छा मुनाफा देंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस करने से अच्छे और सुखद परिणाम मिलेंगे। कठिन से कठिन काम अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। किसी दुविधा में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। बड़े-बुजुर्गों की सहायता और देखभाल करते रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे। बॉस की शाबाशी मिलेगी और राजनीति में कुछ नया करने का अनुभव मिलेगा। धार्मिक फंक्शन में दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। खुद को आज उलझनों से दूर रखें। जिन कार्यों में कुछ समय से समस्याएं आ रही थीं, वह आज किसी सहयोगी से आसानी से हल हो सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग अनावश्यक खर्चों में कटौती करने से आर्थिक तंगी दूर कर सकते हैं। महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। वहीं लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स का आज का दिन बिजी रहेगी। आज आपको फिजूल बहस करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ थोड़ा नरम बातचीत रखें, इससे रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। किसी चुनौती का सूझबूझ से समाधान निकालेंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों को सहज तरीके से निपटा लेंगे। लाभ के मौके मिलने पर अधिक सोच-विचार न करके उसको फौरन हासिल करें। पैसों का लाभ उठाने के लिए नए साधनों की खोज करेंगे। किसी से चल रही अनबन खत्म होगी। बिजनेस की वजह से यात्रा कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत की जरूरत है। सफलता के अच्छे मौके मिलेंगे। सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सेहत और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें। परिवारवालों के साथ ज्यादा समय बिताएं और साथ ही कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
मकर राशि
आज मकर राशि के लोग अपने प्रियजनों से मिल सकते हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी से लिया लोन आप आज चुकता कर सकते हैं। जिससे आपकी उलझन कम होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। उत्साह बनाए रखें, क्योंकि लापरवाही के कारण कई मौके हाथ से निकल सकते हैं। व्यापार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन अच्छे नतीजे पाने के लिए धैर्य बनाए रखें। पहले दिए गए किसी एग्जाम का बेहतर परिणाम मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोग वरिष्ठ जनों के मार्गदशर्न से कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। भावनाओं में आकर अपनी जरूरी बात किसी से शेयर न करें। बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए समय जरूर निकालें। नया घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों की डील फाइनल हो सकती है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी और कोई जरूरी काम करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें।