होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

24 दिसंबर को मंगल करने जा रहे हैं मेष राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के लिए है शुभ संकेत

By Astro panchang | Dec 22, 2020

सभी ग्रहों में सबसे शक्तिशाली माने जाना वाले  मंगल ग्रह, 24 दिसंबर 2020 (गुरुवार) को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर के बाद 21 फरवरी 2021 तक मंगल इसी राशि में रहेंगे। यह गोचर दोपहर 11:42 को होगा। ज्योतिषविद्या के जानकारों के मुताबिक, यह गोचर अतिशीर्घ परिणाम देने वाला साबित होगा। इसके परिणाम स्वरुप देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में गति आएगी। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी राशियों पर मंगल के गोचर का अलग-अलग प्रभाव दिखाई देंगे।  किसी राशि के लिए मंगल के गोचर से सकारात्मक प्रभाव होता है तो कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर मंगल के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष राशि
24 दिसंबर को मंगल आपकी मेष राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर से मेष राशि के जातकों के व्यवहार में तेजी से बदलाव आएंगे। आप में किसी भी कार्य को करने की जल्दबाजी रहेगी। इस जल्दबाजी के कारण आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। गोचर के प्रभाव से आपको पारिवारिक जीवन में मानसिक तनाव हो सकता है। हालांकि, मंगल के गोचर से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है, धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, कोई दुर्घटना हो सकती है।

वृषभ राशि
मंगल के गोचर से आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आप कुछ अनावश्यक कार्यों पर भी खर्च कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपकी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जिससे आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। यह गोचर आपके छोटे भाई-बहनों के लिए ज़्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा। इस समय आप अपने उधार और कर्ज जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करेंगे। 

मिथुन राशि
मंगल गोचर कर मिथुन राशि से एकादश भाव में होगा। इस गोचर के परिणाम स्वरुप आपका आर्थिक स्थिति में एका-एक सुधार होगा। आपको एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी सभी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी जिससे आपको प्रसन्नता होगी। जो काम काफी लंबे समय से रुके हुए थे, वे सभी अब पूरे होंगे। मंगल के गोचर से आपको धन प्राप्ति होगी और आप धन को बचा कर भी रख पाएंगे। इस गोचर के परिणामस्वरूप पढ़ाई के मामले में बच्चों को अच्छा परिणाम मिलेगा और उनकी एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक बनेगा।

कर्क राशि 
मंगल गोचर करके कर्क राशि के दशम भाव में ही स्थापित होगा। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक दशम भाव में मंगल का गोचर बहुत अच्छा माना जाता है। अपनी राशि में यह गोचर बेहद फलदायी साबित होगा। इस गोरच के परिणामस्वरूप आपको कार्यक्षेत्र बेहतरीन सफलताएं प्राप्त होंगी। इससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आपके अधिकार और शक्तियों में वृद्धि होगी। इस समय आपको प्रमोशन और तरक्की मिलने की भी पूरी संभावना रहेगी। शिक्षा के लिहाज से यह समय ठीक रहेगा लेकिन आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर राशि के नवम भाव में हो रहा है। इस गोचर के बाद आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके पिता का स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है और वे किसी स्वास्थ्य समस्या का शिकार बन सकते हैं। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आप धर्म के प्रति कट्टरवादी रवैया अपना सकते हैं। इस दौरान आपको अपने विदेशी सम्पर्कों से बातचीत कर शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके भाई-बहनों के लिए यह गोचर सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा, व्यापार में अच्छा धन कमा सकते हैं।

कन्या राशि
मंगल का गोचर कन्या राशि के अष्टम भाव में होगा, जो अनिश्चितता और अचानक से होने वाले अच्छे-बुरे परिवर्तनों के बारे में बताता है। मंगल ग्रह का यह गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहेगा। हालांकि, आर्थिक दृष्टिकोण से यह गोचर शुभ रहेगा और आप गुप्त तरीकों से धन कमा सकते हैं। इसके साथ ही मंगल का यह गोचर आपके ससुराल पक्ष में किसी प्रकार के शुभ कार्य की ओर भी संकेत कर रहा है। हालाँकि, यह गोचर आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर दूसरे और सप्तम भाव में होगा। इस गोचर के परिणाम स्वरुप आपके जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आएगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी की स्वास्थ्य में सुधार होगा और यदि वे पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान है तो उन्हें निजात मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा और आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी इसलिए मन लगाकर काम करते रहें। व्यापारी जातकों के लिए भी यह गोचर अच्छा रहेगा। इससे आपके बिजनेस में बढोत्तरी होगी और आपको धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
मंगल का गोचर वृश्चिक राशि से छठे भाव में होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार छठे भाव में मंगल का गोचर शुभ फल प्रदान करने वाला माना जाता है। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपको नौकरी में ज़बरदस्त सफलता मिलने के योग बनेंगे। आप जिस भी काम में अपने हाथ आजमाएंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस गोचर से आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मंगल के गोचर के परिणाम स्वरुप आपकी कीर्ति और यश दोनों बढ़ेंगे। हालाँकि, आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि
मंगल का गोचर धनु राशि से पंचम भाव में होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पंचम भाव में मंगल का गोचर अनुकूल फल देने वाला नहीं माना गया है। इसके परिणाम स्वरुप आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी कोई रचनात्मकता आपके लिए धन का मार्ग खोल सकती है। इस दौरान आपकी आय  बढ़ेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, मंगल का यह गोचर आपके निजी जीवन में कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है। इस समय आपका अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। 

मकर राशि
मंगल ग्रह का गोचर मकर राशि के चतुर्थ भाव में होगा। चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर मकर राशि के लिए प्रॉपर्टी संबंधित लाभ लेकर आएगा। इस गोचर के परिणाम स्वरुप आपका घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप प्रॉपर्टी के मालिक बन सकते हैं। कुछ जातक इस दौरान कोई बेशकीमती गाड़ी भी खरीद सकते हैं। हालाँकि, यह गोचर आपकी माता के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस समय उन्हें किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे उनके व्यवहार में भी बदलाव आएगा। मंगल का गोचर आपके करियर को भी प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में गुस्से की वजह से परेशनी में पड़ सकते हैं। 

कुंभ राशि 
मंगल का गोचर कुंभ राशि से तीसरे भाव में होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस भाव में मंगल का गोचर अत्यंत ही शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस गोचर के परिणाम स्वरुप आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान आप किसी भी काम में आगे बढ़कर योगदान करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। इस दौरान आप अपने परिश्रम के बल पर सफलता हासिल करेंगे। मंगल के गोचर से इस दौरान आप कुछ यात्राएं भी करेंगे, जो आपके लिए शुभ परिणाम देने वाली होंगी। कार्यक्षेत्र में भीशुभ  अपने प्रयासों के दम पर काम में महारत हासिल करेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.