होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस राशि कि लड़कियों का गुस्सा ज्वालामुखी से कम नहीं होता

By Astro panchang | Mar 03, 2020

राशियां लोगों के स्वरूप, स्वभाव और उसका व्यक्तित्व बतलाती हैं। हिंदू धर्म में लोग राशिफल में बहुत विश्वास रखते हैं। आपको बता दें की किसी भी चीज को देखने का नज़रिया आपके राशि के अनुसार होता है। मकर राशि राशि चक्र की दसवीं राशि है, तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको मकर राशि की लड़कियों के स्वभाव और गुणों के बारे में बताएंगे।

सहनशीलता ही है पहचान

मकर राशि की लड़कियों की खासियत उनकी सहनशीलता होती है। वह बुरे से बुरे हालात में भी अपनी हिम्मत को बरकरार रखती हैं और दूसरों के लिए इन्सपिरेशन होती हैं। इस राशि की लड़कियों को हराना आसान नहीं होता है।

परिवार होता है कमजोरी

इस राशि की महिलाएं काफी सहनशील और साहसी होती हैं लेकिन इनकी कुछ कमजोरियां भी हैं। इस राशि की लड़कियों अपने परिवार के साथ कुछ ज्यादा लगाव रखती हैं। शादीशुदा औरतें अपने पति और बच्चों से बहुत प्यार करती है और लड़कियां अपने माता-पिता के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा रखती हैं।

स्वाभिमान है इनकी ताकत

मकर राशि वाली लड़कियों बहुत स्वाभिमानी होती हैं और इनमें हर स्थिति में गुजारा करने की कला होती है। इस राशि की लड़कियों को किसी भी तरह का कोई लालच नहीं होता है। अगर कोई इन्हें लालच देकर कोई फैसला बदलने को कहे तो वह उस व्यक्ति से रिश्ता खत्म कर सकती हैं लेकिन अपने फैसले को नहीं बदलती हैं।

जिद्दी पर प्रतिभा की धनी

यह लड़कीयां स्वभाव से ये जिद्दी और प्रतिभा की धनी की होती हैं। इस राशि कि लड़कियों में जन्म से ही नेतृत्व करने के गुण होते हैं। इस राशि की लडकियां परिवार के हर फैसले में अपनी बात रखना चाहती हैं और यह भी चाहती हैं कि उनकी बात को परिवार के लोग मानें लेकिन जब उनकी बात को माना नहीं जाता तो वह बात को मनवाने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं।

गुस्सा आया तो समझो ज्वालामुखी

गुस्सा किसी का भी हो हमेशा ही खतरनाक होता है और बात अगर मकर राशि की लड़कियों की हो तो यह गुस्सा किसी ज्वालामुखी से कम नहीं होता। मकर राशि की लड़कियों की खासियत भले ही सहनशीलता होती है लेकिन जब कभी भी इन्हें गुस्सा आता है तो वो किसी पर भी भारी पड़ सकती हैं। इस राशि कि लड़कियों जरूरत पड़ने पर अपने गुस्से से सामने वाले को चुप कराने का हुनर भी रखती हैं। इनमें आत्मनिर्भरता की प्रवृत्ति कूट-कूट कर भरी होती है और यह अन्याय और भेदभाव बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करतीं। 

सोच समझकर करती हैं प्यार

प्यार के मामले में ये लड़कियां काफी चतुर होती हैं। यह पहली मुलाकात में ही किसी के प्यार में नहीं पड़ती। इनके लिए प्यार काफी गंभीर मुद्दा है जिसे ये सही समय और सही व्यक्ति के साथ करना पसंद करती है। मकर राशि की लड़कियों का मानना है कि जिस व्यक्ति के साथ आप जिंदगी बिताने जा रहे हैं उसके बारे में एक बार में नहीं जाना जा सकता, इसलिए वह उसके साथ वक्त बिताने के बाद ही शादी का प्रस्ताव रखती हैं।

कॅरियर में करती है तरक्की

इस राशि कि लड़कियां कॅरियर पर शासन करती है इसलिए उच्च पदों पर चयनित होती हैं। ये महत्वाकांक्षी और समझदार होती हैं। अपने काम को लेकर काफी ईमानदार होती हैं यही कारण है कि उनके काम से जुड़े लोग उन्हें काफी सम्मान देते हैं।

भाग्य पर भरोसा नहीं करतीं

ये एक आत्मविश्वासी साथी चाहती हैं जो इनका आदर और इनका भरोसा जीत सके। इन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी अपना लक्ष्य पूरा करना अच्छा लगता है। इस राशि कि लड़कियां सब कुछ भाग्य पर नहीं छोड़तीं और ऐसा करने वाले दूसरे लोगों की सराहना भी नहीं करती हैं। ये अकेले निर्णय लेना पसंद करती हैं और हमेशा सही निर्णय लेती हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.