होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

08 March 2026 Rashifal: ग्रहों का बड़ा उलटफेर, इन 4 राशियों पर Negative Impact का डर, आज बरतें Extra Caution

By Astro panchang | Mar 08, 2026

आज यानी की 08 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति काफी महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की युति बनी हुई है। तो वहीं चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। शनि और शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं और गुरु ग्रह मिथुन राशि में हैं। ऐसे में कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों को थोड़ी सी सावधानी रखनी पड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियो के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को व्यापारिक रिश्तों में नई दिशा मिलेगी। लंबित कार्य पूरे होंगे और आपको वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। आज आपको सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा।

वृषभ राशि

आज आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। परिवार में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातकों को रचनात्मकता और संचार कौशल से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता बढ़ेगी और नई परियोजना पर काम शुरू हो सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स नई रणनीति अपनाएं और प्रतियोगिता में सफलता संभव है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है। आज आप पारिवारिक संपत्ति के विवाद में उलझ सकते हैं। धन पक्ष मजबूत रहेगा और पदोन्नति भी हो सकती है। आज कोई भी कार्य करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।

सिंह राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और नई जिम्मेदारी मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन में वृद्धि हो सकती है और व्यापार में लाभ संभव है। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। स्टूडेंट्स आत्मविश्वास बनाए रखें, आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में सूक्ष्म निरीक्षण जरूरी रहेगा। आज अनावश्यक धन खर्च और वाणी दोष की वजह से समस्या हो सकती है। योजनाबद्ध तरीके से काम करें और छोटी से छोटी गलती की गुंजाइश से भी बचें। स्टूडेंट्स अनुशासन बनाए रखें।

तुला राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में समझदारी और संतुलन के साथ फैसला लेना चाहिए। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा और साझेदारी में लाभ मिलेगा। कोई नई योजना सफल हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आज जीवनसाथी का साथ मानसिक शांति देगा।

वृश्चिक राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अनावश्यक भागदौड़ और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। नई योजना पर सावधानी से काम करना चाहिए। आज किसी को उधार देने से बचना चाहिए।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र में प्रगति के मौके मिलेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है और सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वहीं करियर में भी उन्नति के योग हैं। मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। आज आपको हड्डियों और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में नवीन विचारों से सफलता मिलेगी। हालांकि आज आपको मानसिक उथल-पुथल परेशान कर सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और टीमवर्क से लाभ होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज कार्यों में बाधा और चोट-चपेट का भय बना रह सकता है। धैर्य से समाधान मिलेगा और धन पक्ष सामान्य रहेगा। घर-परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। सेहत में कमजोरी महसूस हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.