होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

29 May 2026 Rashifal: ग्रहों की चाल में बड़ा फेरबदल, इन राशियों को Career-Money में मिलेगा बंपर लाभ

By Astro panchang | May 29, 2026

आज यानी की 29 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत अहम रहने वाला है। आज ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव हो रहा है। ग्रहों की बदलती चाल की वजह से कुछ राशियों के लिए तरक्की और बंपर धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो वहीं कुछ राशि के लोगों को करियर और सेहत के मामले में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत रहेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 29 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी और सामंजस्य बढ़ाने वाला है। करियर में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बड़ी सफलता दिलाएगी। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं, जोकि भविष्य में बड़े आर्थिक लाभ दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन योदजनाबद्ध तरीके से निवेश बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

मेहनत और अनुशासन के जरिए आज विजय पा सकते हैं। वहीं करियर के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा सकता है। आपनी मेहनत शत्रुओं पर विजय दिलाएगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। रिश्तों में थोड़ी नीरसता रह सकती है। इसलिए पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बौद्धिक वैभव और खुशियों की सौगात लेकर आएगा। करियर में मान-सम्मान और पदोन्नति मिलने के योग हैं। व्यापार में बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय आपको बड़ा लाभ दिलाएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से मन में असीम शांति रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं और पारिवारिक मजबूती का रहेगा। करियर में स्थिरता आएगी और कार्यस्थल पर अपनी कार्यक्षमता की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और लव लाइफ में पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा।

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए संवाद और पराक्रम कौशल में सफलता का रहेगा। करियर में आपको नई योजनाएं सफल होंगी और आपको प्रगति के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत बेहतर रहेगी और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करेंगे तो सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संचय और वाणी के प्रभाव का रहेगा। करियर में तार्किक क्षमता और व्यावहारिक दृष्टिकोण बड़ी सफलता दिलाएगी। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे और निवेश के लिए यह समय लाभकारी है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिरता आएगी।

तुला राशि

आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए नई ऊर्जा और मानसिक स्पष्टता का होगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास पैदा करेगा। करियर में आपकी एकाग्रता आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। बिजनेस में विस्तार के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ संतोषजनक रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी और आसानी से कठिन चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन धैर्य और सावधानी बरतने का है। करियर के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। आध्यात्मिक शांति के लिए थोड़ा समय निकालें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और लाभ की सौगात लेकर आएगा। करियर में तरक्की के प्रबल संयोग बन रहे हैं और मेहनत से पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, जोकि भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगा। सेहत ठीक रहेगी और सकारात्मक महसूस होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को करियर की ऊंचाइयों और कार्यस्थल पर अधिकार मिलेगा। नौकरी में काम की गुणवत्ता से मान-सम्मान और प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में स्थिरता आएगी और व्यापार विस्तार के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन भाग्य की चमक और आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा। करियर में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे नई शुरूआत और सफलता के मौके मिलेंगे। बिजनेस में किया गया निवेश सफल रहेगा और आर्थिक लाभ सुनिश्चित होगा।

मीन राशि

आज मीन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलने और धैर्य बनाए रखने का दिन है। करियर में अचानक से आने वाली चुनौतियां आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। इसलिए विचलित न हों। आर्थिक हानि का जोखिम होगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.