होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए कैसा होता है कर्क राशि वाले लड़कों का स्वभाव

By Astro panchang | Jan 27, 2020

राशियां लोगों के स्वरूप, स्वभाव और उसका व्यक्तित्व बतलाती हैं। हिंदू धर्म में लोग राशिफल में बहुत विश्वास रखते हैं। आपको बता दें की किसी भी चीज को देखने का नज़रिया आपके राशि के अनुसार होता है। कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है, तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कर्क राशि के लड़कों के स्वभाव और गुण के बारे में बताएंगे।

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। कर्क राशि वाले लड़के का स्वभाव भी चन्द्र की तरह कोमल व परिवर्तनशील होता है। कर्क राशि वाले लड़के बहुत शांत और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। 

उनकी पसन्द

कर्क राशि वाले लड़कों को घुमना बहुत अधिक पसन्द होता है। उन्हें गीत-संगीत से बेहद लगाव होता है। कर्क राशि वाले लड़के लोकप्रिय होते हैं एवं सामाजिक जीवन में सफ़लता प्राप्त करते हैं। 

कर्क राशि वाले लड़के प्रेमी के रूप में

प्‍यार के मामले में कर्क राशि के लड़के बहुत केयरिंग होते है। ऐसे लड़के अपने पार्टनर की इच्‍छाओं का पूरा ख्‍याल रखते हैं और जरूरत पड़ने पर उनके साथ खड़े होते हैं।

पैसे की बजत करना अच्छे से आता है

कर्क राशि के लड़के पैसे की बचत करना अच्‍छे से जानते हैं। कभी-कभी कंजूस कहलाने वाले ये लड़के  एक स्‍मार्ट सेवर साबित होते हैं। आर्थिक तंगी में भी ये पुरूष हमेशा टिप-टॉप रहना पसंद करते हैं।

परिवार के लिए मर मिटेंगे

कर्क राशि के लड़के परिवार और घर के बारे में बहुत परवाह करते हैं और किसी भी चीज़ की तुलना में घरेलू सुख सुविधा को महत्व देते हैं। ये पारिवारिक यादों को हमेशा संजोए रखते हैं। कर्क राशि के जातक हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार रेहते हैं लेकिन ये दोस्तों को पारिवारिक जिम्मेदारियों में हस्तक्षेप करने से रोकते हैं।

कर्क राशि के लड़कों की नौकरी

कर्क राशि के लड़के को जब कोई काम करने को दिया जाता है तो वे उसे सफलतापूर्वक खत्म करते हैं। अकेल ही काम को बेहतर करने की कला इनमें खूब होती हैं। नर्स, सफाईकर्मी, माली, कवि, उपदेशक, न्यायाधीश, नेता और पत्रकार के रूप में उनका बेहतरीन कॅरियर होगा। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.